नवी मुंबई. ऐरोली में रहने वाले एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी (Retired Police Officer) ने अपने ही दो बेटों को गोली मार दी हैं। घटना के बाद दोनों बेटों को उपचार के लिए इंद्रावती अस्पताल (Indravati Hospital) में भर्ती कराया गया हैं। जिसमे एक बेटे की हालत गंभीर बनी हुई हैं। मामले में रबाले पुलिस (Rabale Police) ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया हैं। विशेष की आरोपी पिता ने वसई में रहने वाले बेटे को गिफ्ट देने के बहाने बुलाकर गोली मारे जाने का खुलासा हुआ हैं।
रबाले पुलिस ने रिटायर्ड पुलिस भगवान पाटिल को अपने ही बेटे विजय और सुजय को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं। विजय को तीन गोली लगने से हालत गंभीर बनी हुई हैं। ऐरोली में रहने वाला रिटायर्ड पुलिस भगवान पाटिल ने वसई में रहने वाले विजय पाटिल को फोन कर गिफ्ट देने के लिए घर पर बुलाया था। जिसके बाद विजय आज सुबह ऐरोली घर पर आया था।
इस दौरान भगवन पाटिल ने अपने पास के रिवाल्वर से विजय पर तीन गोली चलाई जिसमे से दो गोली उसे लगी हुई है जब की सुजय को दो गोली छू कर निकल गया है दोनों को गंभीर अवस्था में इंद्रावती अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। विजय की हालात गंभीर बनी हुई हैं। इस घटना की जानकारी रबाले पुलिस को होते ही मौके पर पहुंचकर भगवान पाटिल को गिरफ्तार कर लिया हैं।