कल्याण: कल्याण (Kalyan) के खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन (Khadakpada Police Station) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम के उम्बरडे गांव में 52 वर्षीय एक ऑटो रिक्शा चालक (Auto Rickshaw Driver) पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या (Murder) कर दी गई। रिक्शा चालक की हत्या कर हत्यारे फरार हो गए। स्थानीय पुलिस (Local Police) हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई हैं। रिक्शा चालक की हुई हत्या से उम्बरडे गांव परिसर में हड़कंप मच गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कल्याण के उम्बरडे गांव में शनिवार की सुबह करीब चार बजे अज्ञात हमलावरों ने 52 वर्षीय रिक्शा चालक अभिमन दत्तू भंडारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
इस संबंध में खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस की जांच से पता चलेगा कि हत्या क्यों और किसने की। पुलिस निरीक्षक पी.बी. केसे मामले की जांच कर रहे है।