File Photo
File Photo

    Loading

    अंबरनाथ : पिछले डेढ़ साल में बदलापुर (Badlapur), अंबरनाथ (Ambernath) के रिक्शा चालकों (Rikshaw Drivers) ने किराए में दो बार में दस रुपए का बोझ यात्रियों (Passengers) पर लादा था। आखिरकार कल्याण आरटीओ (Kalyan RTO) ने हाल ही में अंबरनाथ, बदलापुर के लिए शेयर रिक्शा के लिए एक नया टैरिफ घोषित किया है। जिसमें न्यूनतम किराया 9 रुपए करने के आदेश है। ऐसे में यात्रियों से औसतन 20 रुपए किराया वसूल कर यात्रियों को लूटने वाले रिक्शा चालकों के लिए यह फैसला एक झटके के रूप में आया है।  इसके चलते रिक्शा चालकों और यात्रियों के बीच अनबन हो रही है, जिससे रिक्शा यूनियनों ने इस किराए में कटौती का विरोध शुरू कर दिया है।

    अंबरनाथ और बदलापुर इन दोनों शहरों का तेजी से विस्तार हो रहा है। जैसे-जैसे शहर का विस्तार होता है। सार्वजनिक परिवहन का एकमात्र विकल्प के रूप में यात्रियों को रिक्शा पर निर्भर रहना पड़ता है। हालांकि पहले अंबरनाथ और बदलापुर में रेलवे स्टेशन से रिहायशी इलाकों तक साझा रिक्शा का किराया 10 रुपए प्रति यात्री था। उसपर रिक्शा चालक एक रिक्शा में पांच यात्रियों को ले जाते थे।  इसलिए रिक्शा चालकों को दो से तीन किलोमीटर के एक चक्कर में 50 रुपए मिल रहे थे। शहर के रिक्शा स्टैंड पर सभी रिक्शा सीएनजी से चल रहे है। क्यों की रिक्शा पेट्रोल के बजाय सीएनजी पर चलते हैं, इसलिए रिक्शा चालकों का ज्यादा फायदा हो रहा है। हालांकि पिछले डेढ़ से दो साल में बदलापुर अंबरनाथ शहर के रिक्शा चालकों ने पहले चरण में पांच रुपए और कोरोना काल में फिर से किराए में पांच रुपए की बढ़ोतरी की है।  

    शेयर रिक्शा के लिए एक नए टैरिफ की घोषणा 

    जिसके लिए आरटीओ और परिवहन विभाग से अनुमति नहीं मांगी गई थी। लेकिन वाद विवाद से बचने के लिए हर नागरिक अतिरिक्त दस रुपए का भुगतान कर रहा था। हाल ही में कल्याण आरटीओ ने बदलापुर अंबरनाथ शहर में शेयर रिक्शा के लिए एक नए टैरिफ की घोषणा की है। इसके हिसाब से एक रिक्शा का न्यूनतम 9 रुपए किराया तय किया गया है और ढाई तीन किलोमीटर का किराया 16 से 19 रुपए तय किया गया है। इसलिए शहर के रिक्शा चालकों ने नए दर का विरोध करना शुरू कर दिया है। हालांकि जहां कुछ बुद्धिजीवी नागरिक आरटीओ की नई दरों के अनुसार शेअर रिक्शा का किराया देने की कोशिश कर रहे है लेकिन शहर के रिक्शा चालक नए टेरिफ को मानने को तैयार नहीं है। यात्रियों और रिक्शा चालकों में बीच विवाद बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे है।

    प्रवासियों से अतिरिक्त किराया लेना और तीन से अधिक लोंगों को रिक्शे में बैठाने नियम के खिलाफ है। कानून के उल्लंघन करने वाले रिक्शा चालको की शिकायत कल्याण आरटीओ के नंबर 9423448824 पर की जा सकती है। रिक्शे का फोटो और वीडियो भेजने के बाद जांच की जाएगी, दोषी पाए जाने पर सबंधित रिक्शा चालक पर कार्रवाई होगी और 6 महीने के लिए लाइसेंस भी निलंबित हो सकता है। शिकायत कर्ता यदि चाहे तो महकमें द्वारा उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।

    - तानाजी चव्हाण, उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, कल्याण