Rukmini Bai Hospital of KDMC will be rejuvenated

    Loading

    कल्याण. कल्याण रेलवे स्टेशन  मध्य रेलवे का एक महत्वपूर्ण जंक्शन है। रेलवे स्टेशन के पास ही कल्याण-डोंबिवली  महानगरपालिका (Kalyan-Dombivli Municipal Corporation) का रुक्मिणीबाई अस्पताल (Rukminibai Hospital) हैं। जिसमें  हमेशा मरीजों (Patients) की भीड़ रहती है। चिकित्सीय सुविधाओं के अभाव की शिकायतें (Complaints) आने के बाद अब महानगरपालिका प्रशासन रुक्मिणीबाई अस्पताल का कायाकल्प करने जा रहा है, ऐसी इच्छा महानगरपालिका कमिश्नर डॉ.  विजय सूर्यवंशी (Commissioner Dr. Vijay Suryavanshi) ने हाल ही में रुक्मिणीबाई अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद जाहिर की, औऱ संबन्धित विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। 

    कमिश्नर डॉ. सूर्यवंशी ने अस्पताल के पीछे स्टाफ कॉलोनी का भी दौरा किया और उन्होंने रुक्मिणीबाई अस्पताल के पीछे भूतल पर ऑक्सीजन प्लांट के लिए आरक्षित स्थान का भी निरीक्षण किया।  उन्होंने अस्पताल के मेल वार्ड, महिला वार्ड, प्रसूति वार्ड का दौरा किया और संबंधितों को वहां विशेष सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पहली मंजिल पर 10 बिस्तरों वाली गहन चिकित्सा इकाई के साथ-साथ मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का भी निरीक्षण किया और अस्पताल का कायाकल्प करने की बात की।

     कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका का रुक्मिणीबाई अस्पताल कल्याण के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण अस्पताल है और इस अस्पताल में ओपीडी की भीड़  रहती है। महानगरपालिका कमिश्नर ने बताया कि  कहां क्या  सुविधा दी जाए, कैसे सुसज्जित अस्पताल स्थापित किया जाए इस पर चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ।  अश्विनी पाटिल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पुरुषोत्तम टिके, कार्यपालक अभियंता सुभाष पाटिल, उप अभियंता भालचंद्र नेमाडे, चिकित्सा अधिकारी समीर सर्वंकर के साथ विस्तार से चर्चा हुई औऱ  उक्त अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।