File Photo
File Photo

    Loading

    उल्हासनगर : एक महीने में दूसरी बार उल्हासनगर महानगरपालिका (Ulhasnagar Municipal Corporation) ने धोकादायक इमारतों (Hazardous Buildings) की सूची जारी की है। पिछले महीने जारी की गई सूची में 134 धोकादायक इमारतें शामिल है। बुधवार को घोषित धोकादायक इमारतों की सूची में 111 इमारतें (111 Buildings) दिखाई गई है। इसमें एक अति धोकादायक इमारत भी शामिल है। यह बिल्डिंग रहने के लिए खतरनाक है और इसे तुरंत खाली करने की जरूरत है। महानगरपालिका प्रशासन (Administration) ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों में नई संख्या में धोकादायक इमारतें और ढांचागत बदलाव किए जाने के कारण संशोधित सूची जारी की गई है। 

    पिछले एक साल में 14 लोगों की जान जा चुकी      

    उल्हासनगर शहर में धोकादायक इमारतों के पुनर्विकास (Redevelopment) का सवाल प्रलंबित है। राज्य सरकार (State Govt) इस संबंध में एक नीति की घोषणा करने वाली है, लेकिन एक साल बाद भी कुछ ठोस नहीं हुआ है। उल्हासनगर में पिछले साल मोहिनी पैलेस की इमारत से स्लैब गिरने की घटनाएं शुरू हुई थी। पिछले एक साल में 14 लोगों की जान जा चुकी है। इसलिए पिछले साल से ही धोकादायक इमारतों का मामला सामने आया है। उल्हासनगर महानगरपालिका ने इस साल फिर से धोकादायक इमारतों की सूची जारी की है। महानगरपालिका ने अप्रैल के अंत में इन इमारतों की सूची जारी की थी, इसमें 134 इमारतें शामिल है। 

    महानगरपालिका ने जारी की 111 धोकादायक इमारतों की सूची

    हालांकि, महानगरपालिका प्रशासन ने फिर से नए धोकादायक इमारतों की सूची जारी की है। महानगरपालिका प्रशासन ने जानकारी दी है, कि यह अप टू डेट है। नई जारी सूची में 111 धोकादायक इमारतें शामिल है। महानगरपालिका प्रशासन ने जानकारी दी है, कि शहर में एक अति धोकादायक इमारत भी है। यह इमारत रहने के लिए खतरनाक है और इसे तत्काल खाली कराने की जरूरत है। शहर में अति खतरनाक इमारतों की संख्या 38 है, जिन्हें खाली करने और संरचनात्मक रूप से मरम्मत करने की आवश्यकता है। खाली किए बिना मरम्मत की जा सकने वाली इमारतों की संख्या 72 है, ऐसी कुल 111 इमारतें सूची में शामिल है। 

    प्रभाग स्तर पर धोकादायक इमारतें 

    सूची में प्रभाग समिति कार्यालय क्रमांक 1 के क्षेत्र के 27 खतरनाक भवन शामिल है। इसी प्रभाग में एकमात्र अति धोकादायक इमारत है। प्रभाग समिति नंबर 2 में 39 खतरनाक इमारतें है। प्रभाग समिति तीन में खतरनाक इमारतों की संख्या 23 है। प्रभाग नंबर 4 में 22 धोकादायक इमारतें है। 

    महानगरपालिका प्रशासन ने पिछले महीने महानगरपालिका क्षेत्र में कुछ खतरनाक इमारतों को गिरा दिया है, तो कुछ निवासियों ने खुद ही ध्वस्त कर लिया है। नतीजतन इमारतों की संख्या में कमी हुई है। उन्हें ईन इमारतों की सूची से हटा दिया गया है, जहां संरचनात्मक लेखा परीक्षा रिपोर्ट जमा की गई है। कुछ इमारतों को खाली कराया जा रहा है। : गणेश शिंपी, प्रभाग समिति अधिकारी, वार्ड नं. 1