युवाओं की मौत का कारण बन रही स्पोर्ट्स बाइक, पढ़ें पूरी खबर

    Loading

    ठाणे : वर्तमान समय में युवाओं (Youth) में स्पोर्ट बाइक (Sport Bike) का क्रेज (Craze) देखा जा रहा है। लेकिन अब धीरे-धीरे जानलेवा (Lethal) बनता जा रहा है। दरअसल, सड़क हादसे (Road Accident) पर नजर डाले तो पिछले चार महीने में 70 दुर्घटनाएं (Accidents) घटी है। जिनेम से 31 लोगों को अपनी जान गावनि पड़ी है और 101 लोग इस हादसे में जख्मी हुए है।  

    गौरतलब है कि 100 सीसी से 200 सीसी की मोटरसाइकिल की रफ्तार को नियंत्रित करना आसान होता है। अभी भी युवा 500 से हजार सीसी की स्पोर्ट बाइक ही पसंद कर रहे हैं। इन स्पोर्ट्स मोटरसाइकिलों को कंट्रोल करना मुश्किल होता है। इसी वजह से दुर्घटनाएं होती है और यात्रियों को अपनी जान गवानी पड़ती है। वर्तमान समय में युवाओं में स्पोर्ट्स बाइक का क्रेज देखने को मिल रहा है। बच्चे अपने माता पिता से स्पोर्ट्स बाइक खरीदने की जिद करते हैं। बच्चा नाराज न हो जाए इसलिए माता पिता अपने बच्चों को स्पोर्ट्स बाइक दिलवा दे देते हैं। स्पोर्ट्स बाइक की कीमत अधिक होने के कारण उसकी रफ्तार और उसकी सीसी बहुत ज्यादा होती है। रफ्तार अधिक होने के कारण कई दफा चालक बाइक से अपना नियंत्रण खो देता है और बड़ी दुर्घटना हो जाती है। उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जयंत पाटिल ने बताया कि पिछले साल ठाणे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में 10 लाख से 21 लाख रुपये मूल्य के 22 से अधिक दोपहिया वाहनों का पंजीकरण किया गया था। ठाणे ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त बाला साहेब पाटिल ने बताया कि हम तेज से गति चला रहे वाहन चालकों के खिलाफ करते रहते हैं। लेकिन परिजनों को भी ध्यान देने की आवश्यकता है कि वे 18 वर्ष से कम युवाओं को बाइक बिल्कुल न दें। यदि परिजन ऐसा नहीं करते हैं तो उनपर भी ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करती है। 

    70 दुर्घटनाएं, 31 की मौत 

    वहीं इस साल हुए सड़क हादसे पर नजर डाले तो जनवरी से अप्रैल 2022 तक ठाणे पुलिस कमिश्नर क्षेत्र के घोड़बंदर रोड, मुंब्रा बाईपास समेत विभिन्न रूटों पर 70 से ज्यादा दुपहिया वाहन दुर्घटनाएं हुई है। वहीं चार महीने में विभिन्न मार्गों पर दोपहिया वाहन हादसों में 31 लोगों की मौत हुई है। वहीं 101 यात्री घायल हो गए।