Rajrani Express

    Loading

    कल्याण: कल्याण (Kalyan) से सटे आंबिवली रेलवे स्टेशन और शहाड़ रेलवे स्टेशन (Shahad Railway Station) के बीच राजरानी एक्सप्रेस (Rajrani Express) पर पथराव की घटना प्रकाश में आई है। इस घटना में एक महिला यात्री घायल हो गई है। महिला का नाम रत्नाबाई पाटिल बताया जा रहा है। 

    कल्याण जीआरपी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकेश ढगे ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे के करीब हुई है जिसमें दिवा की रहने वाली रत्नाबाई पाटिल नामक एक महिला यात्री के बांयी आँख में चोट लगी है। दवा उपचार के लिए जख्मी महिला यात्री को कल्याण के ईशा नेत्रालय में भेजा गया है।

    ईशा नेत्रालय में हो रहा इलाज

    बताया जाता है कि घायल महिला यात्री औरंगाबाद-मुंबई राजरानी एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थी। उसी दौरान आंबिवली और शहाड़ स्टेशन के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने चलती गाड़ी पर पथराव किया जिससे वह घायल हो गई। रत्नाबाई पाटिल नामक महिला यात्री के बांयी आंख में चोट लगी है। जिसका इलाज ईशा नेत्रालय में कराया जा रहा है। कल्याण जीआरपी के पीआई मुकेश ढगे ने कहा कि जख्मी महिला का बयान ले लिया गया है और अज्ञात पत्थरबाज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी लोकल ट्रेन पर भी पथर फेंके जाने की घटना हुई थी।