rape
File photo

    Loading

    ठाणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) में ठाणे (Thane) जिले के डोम्बिवली इलाके में 15 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म (Rape) किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अभी यह पता नहीं चला है कि अपराध में कितने लोग शामिल थे।

    कल्याण के डोम्बिवली में मनपाडा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ बुधवार को एक मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने मामले के संबंध में और जानकारियां नहीं दीं।