KDMC मुख्यालय में मधुमक्खियों का आतंक, काटने की घटनाएं बढ़ी

    Loading

    कल्याण: कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) मुख्यालय में मधुमक्खियों (Honey Bees) का आतंक (Terror ) बना हुआ हैं। केडीएमसी भवन ( KDMC Bhawan) पर बड़ी संख्या में मधुमक्खियों ने अपने कई छत्ते बना रखे हैं। इन मधु मक्खियों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इस पर महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने से चिंता का विषय बन गया है।

    कल्याण पश्चिम में केडीएमसी मुख्यालय की इमारत  पर कई मधुमक्खियां अपने कई छत्ता बना चुकी हैं और कई बार भारी संख्या में महानगरपालिका मुख्यालय परिसर में उड़ती हुई लोगों को अपना शिकार बनाती रहती है। जिससे आवागमन करने वालों में भय बना हुआ है। 

    हो सकता है बड़ा हादसा

    स्थानीय पत्रकारों के साथ ही कई लोग इन मधु मक्खियों के शिकार हो चुके हैं। कुछ बड़ा हादसा होने की आशंका भी बनी हुई है। केडीएमसी प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत हैं। महानगरपालिका प्रशासन को मधुमक्खियों के संभावित खतरे को पहचानते हुए कोई एहतियाती कदम उठना चाहिए, क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो जानमाल के बड़े नुकसान की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।