Image-Twitter
Image-Twitter

Loading

महाराष्ट्र/ठाणे: महाराष्ट्र की राजनीती में कब क्या हो जाएं यह कोई नहीं बता सकता। हाल ही में एक ऐसी ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां भाजपा के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ सार्वजनिक रूप से BJP के शेकडों कार्यकर्ता शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना की पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस खबर से महाराष्ट्र में सनसनी मची हुई है। 

ठाणे में BJP को बड़ा झटका 

इस मौके पर ठाणे में उद्धव ठाकरे ने शिवबंधन बांधकर और फूल देकर सभी का BJP कार्यकर्ताओं का स्वागत अपने पार्टी में किया है। आपको बता दें कि  इस मौके पर शिवसेना प्रमुख नेता भास्कर जाधव भी मौजूद थे। महाविकास अघाड़ी के सत्ता से हटने के बाद से ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है. पिछले 9 महीनों में कई लोगों ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ा। लेकिन कई लोग अब उनके प्रति सहानुभूति के कारण पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री, सांसद कपिल पाटिल के समर्थक आज (26 तारीख) शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के समूह में शामिल हो गए।

उद्धव ठाकरे की बढ़ी ताकत 

महाविकास अघाड़ी के सत्ता से हटने के बाद से ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है। जाइए कि हम देख रहे है पिछले 9 महीनों में कई लोगों ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ा। लेकिन कई लोग अब उनके प्रति सहानुभूति के कारण पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री, सांसद कपिल पाटिल के समर्थक आज (26 तारीख) शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के समूह में शामिल हो गए।

BJP के शेकडों कार्यकर्ता ठाकरे गुट में शामिल 

भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सार्वजनिक रूप से शिवसेना में शामिल हुए। उद्धव बालासाहेब ठाकरे की पार्टी ने ठाणे में भाजपा को बड़ा झटका दिया है। शिवसेना और पार्टी प्रमुख उद्धवजी ठाकरे के व्यापक विचारों पर विश्वास करते हुए बीजेपी युवा मोर्चा के कई पदाधिकारियों और उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मातोश्री में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में प्रवेश लिया। 

 

BJP के ‘इन’ लोगों ने थामा उद्धव का हाथ 

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ठाणे जिला ग्रामीण महासचिव शशांक गुरुनाथ हरड़, शाहपुर तालुका उपाध्यक्ष तेजस पडवाल, तालुका उपाध्यक्ष प्रमोद निचिते, ग्राम पंचायत खारीवली सरपंच नीता वते, उपसरपंच शिवानी शशांक हरड़ और कई पदाधिकारी शिवसेना में शामिल हुए उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ शिवबंधन बांध लिया है। इस घटना से न केवल भाजपा को बड़ा झटका लगा है बल्कि CM शिंदे की शिवसेना पर भी इसका असर देखने को मिलेगा, क्योकी ठाकरे गुट में इतने बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता शामिल हुए है, इससे उद्धव ठाकरे की ताकत बढ़ रही है।