Navi Mumbai, Crime, Maharashtra

Loading

महाराष्ट्र: धोके की कई खबरें सामने आती है जिसे पढ़कर हम भी दंग रह जाते है। हाल ही में कुछ ऐसी ही एक खबर ठाणे से सामने आई है जो होश उड़ा देने वाली है। दरअसल एक शख्स ने एक युवती से सगाई की और दूसरी युवती से शादी की है।  अब इस मामले में दूल्हे को सीधे थाने ले जाया गया। आइए जानते है आखिर क्या है पूरा माजरा… 

दुष्कर्म और धोखाधड़ी मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके की है और इस मामले में विष्णु नगर पुलिस ने दूल्हे समेत उसके माता-पिता के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी शख्स का नाम सिद्धार्थ शिंदे है। 

शादी का झांसा और सेक्स… 

आपको बता दें कि सिद्धार्थ शिंदे की चार साल पहले एक शादी के दौरान उसकी मुलाकात पीड़िता से हुई थी। उसने पीड़ित लड़की के माता-पिता से शादी के लिए बातचीत करने का झांसा दिया। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन उसने उससे शादी करने के बजाय दूसरी लड़की से शादी कर ली।

एक से सगाई दूसरी से शादी 

जैसा कि  हमने आपको बताया डोंबिवली के रहने वाले युवक सिद्धार्थ शिंदे ने चार साल पहले एक रिश्तेदार की शादी में पीड़िता को देखा था। वहां उसे उससे प्यार हो गया। सिद्धार्थ ने अपने माता-पिता से चार साल पहले पीड़िता लड़की से सगाई करने की बात कही थी। उसके बाद चार साल तक वह उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन उसने उससे शादी करने के बजाय दूसरी लड़की से शादी कर ली।

थाने में युवक 

ऐसे में अब इस बात की जानकारी पीड़िता को मिलते ही पीड़िता थाने पहुंच गई। जैसा कि  हमने आपको बताया सिद्धार्थ और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होते ही डोंबिवली विष्णुनगर पुलिस दूसरे से शादी के बंधन में बंधे दूल्हे को सीधे थाने ले गई। सिद्धार्थ के माता-पिता की तलाश शुरू कर दी गई है जो उनका साथ दे रहे हैं।