tmc voter list

    Loading

    ठाणे: ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation ) की आगामी आम चुनाव (Elections) को लेकर ठाणे महानगरपालिका प्रशासन की तरफ मतदाता सूची (Voter List) का मसौदा जारी कर दिया गया है। पिछले चुनाव की तुलना में इस साल मतदाताओं (Voter) की संख्या में एक लाख 62 हजार 085 का इजाफा हुआ है। जिससे मतदाताओं की संख्या 13 लाख 90 हजार 691 हो गई है। इस नए मसौदे में पता चला है कि महिला मतदाताओं की संख्या में 84,080 का इजाफा हुआ है। 

     ठाणे महानगरपालिका चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले प्रभागों के आरक्षण की घोषणा और फिर राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए थे।  साथ ही मतदाता सूची की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसी के तहत 23 जून को मतदाता सूची का मसौदा जारी कर दिया गया है। 

     13 लाख 90 हजार 691 मतदाता पंजीकृत हो चुके

    इस साल के चुनाव में मई 2022 तक मतदाताओं की संख्या को ध्यान में रखा गया है। इसके अनुसार मई के अंत तक करीब 13 लाख 90 हजार 691 मतदाता पंजीकृत हो चुके हैं। इसमें 7 लाख 45 हजार 424 पुरुष मतदाता हैं।  इस प्रकार 6 लाख 45 हजार 167 महिला मतदाता पंजीकृत हैं और अन्य मतदाताओं की संख्या 100 हो गई है। जबकि 2017 में हुए आम चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या पर नजर डालें तो उस समय 12 लाख 28 हजार 606 मतदाता थे। इनमें 6 लाख 67 हजार 504 पुरुष और 5 लाख 61 हजार 87 महिला मतदाता थे और अन्य 15 मतदाता थे। पिछले चुनाव की तुलना में इस वर्ष मतदाताओं की संख्या में एक लाख 62 हजार 085 की वृद्धि हुई है। महिला मतदाताओं की संख्या में 84 हजार 080 और पुरुष मतदाताओं की संख्या में 77 हजार 920 की वृद्धि हुई है। अन्य मतदाताओं की संख्या में भी 85 का इजाफा हुआ है। ऐसे में देखना होगा कि इन बढ़े हुए वोटरों का फायदा किसे होगा।