Thane Municipal Corporation
Representative Pic

    Loading

    ठाणे : मानसून (Monsoon) के दौरान पहाड़ी इलाकों (Hilly Areas) में भूस्खलन (Landslides) होने का खतरा होता है। प्रति वर्ष पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की खबरें पढ़ने को मिलती है। इस वर्ष भी भूस्खलन की संभावना को ध्यान में रखते हुए ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) ने मुंब्रा (Mumbra) के पहाडी इलाकों में रहने वाले 30 हजार नागरिकों (30 Thousand Citizens) को घर खाली करने का नोटिस जारी किया है। महानगरपालिका अधिकारियों के मुताबिक किसी भी प्रकार की जान माल का नुकसान न हो इसलिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोगों को नोटिस (Notices) जारी किया गया है। 

    गौरतलब है कि ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्र में मुंब्रा ऐसा पहाड़ी परिसर है जहाँ हर वर्ष बरसात के मौसम में भूस्खलन की घटना देखने को मिलती है। ठाणे महानगरपालिका प्रशासन प्रतिवर्ष ऐसी खतरनाक जगहों में अवैध रूप से रहने वाले नागरिकों  को नोटिस जारी कर घर खाली करने को कहा जाता है। ठाणे महानगरपालिका द्वारा किए गए सर्वे में पता चला है, कि ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में कुल 14 स्थान ऐसे हैं जहाँ भूस्खलन होने की संभावना अधिक है।  इसमें से कुछ स्थान मुंब्रा वार्ड समिती के भीतर आते है। महानगरपालिका द्वारा मिली जानकारी अनुसार मुंब्रा वार्ड समिती के भीतर अवैध रूप से पहाड़ी इलाकों में 30 हजार नागरिकों को घर खाली करने का नोटिस दिया गया है। अब देखना यह है कि जान खतरे में डालकर अवैध रूप से रह रहे नागरिक घर खाली करते हैं या नहीं?

    इन परिसरों में रहनेवालों को नोटिस

    मुंब्रा प्रभाग समिती अंतर्गत राणा नगर, पंजाबी कोलोनी, गौतम नगर चौक परिसर, कैलाशगिरी नगर, बायपास, शैलेश नगर बंजारा बस्ती, सेवालाल नगर, गांव देवी मंदिर परिसर,स्वामी समर्थ चाल परिसर, सिद्धार्थ नगर,आंबेडकर नगर, आजाद नगर शिवाजी नगर, भैय्या वाड़ी, खड़ी मशीन रोड और गरीब नवाज विद्यालय परिसर में रहने वालों को घर खाली करने का नोटिस जारी किया गया है।