arrest
File Pic

    Loading

    ठाणे: ठाणे पुलिस (Thane Police) ने सिर्फ चार घंटे में पुलिस आयुक्तालय में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 143 आरोपियों (Accused) को गिरफ्तार (Arrested ) किया है। जिसमें 61 आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले पकड़े गए हैं। ठाणे के पुलिस कमिश्नर जयजीत सिंह (Police Commissioner Jaijit Singh) के आदेश पर ठाणे क्राइम ब्रांच (Thane Crime Branch) के अतिरिक्त आयुक्त अशोक मोराले के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 

    क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक मोराले ने बताया कि ठाणे पुलिस आयुक्तालय परिसर में गुरुवार की रात से शुक्रवार की सुबह तक चार घंटे का अभियान चलाया गया। यह ऑपरेशन ठाणे पुलिस आयुक्तालय के अधिकार क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया था। 

     35 थानों की विभिन्न टीमों ने की कार्रवाई

    इस समय पुलिस आयुक्तालय के 35 थानों की विभिन्न टीमों के साथ ही क्राइम ब्रांच की दस टीमों ने रात को ठाणे, कल्याण, डोंबिवली, उल्हासनगर, भिवंडी और अंबरनाथ क्षेत्र में अपराधियों के नाम दर्ज हैं। उनकी जांच-पड़ताल की। इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में चौदह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह गैर जमानती वारंट वाले 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 18 निर्वासित अर्थात तड़ीपार और रिकॉर्ड पर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चार को जुआ अधिनियम के तहत और 14 को निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। 

    नशीले पदार्थों की तस्करी के 61 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

    चार घंटे के ऑपरेशन में हुई इस रिकॉर्ड गिरफ्तारी से गुंडों में खलबली मच गई है। वहीं एक रात में नशीले पदार्थों की तस्करी के 61 मामलों में 61 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मोराले ने बताया कि आपराधिक क्राइम ब्रांच की टीमों ने छह निर्वासित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में 152 अधिकारी और 834 कर्मचारी शामिल थे।