रिक्शा चालकों ने रैली निकाल कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का किया समर्थन

    Loading

    ठाणे : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) का रिक्शा चालक (Rickshaw Driver) से मुख्यमंत्री (Chief Minister) तक का सफर तय करने और शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे (Shiv Sena Party Chief Uddhav Thackeray) द्वारा एक रिक्शा चालक पर दिए गए वक्तव्य को लेकर ठाणे के रिक्शा चालकों ने मुख्यमंत्री शिंदे के समर्थन में रैली (Rally) निकाला। ठाणे महानगरपालिका मुख्यालय (Thane Municipal Headquarters) के पास ‘जय भवानी जय शिवाजी’ के नारे लगाते हुए रिक्शा चालकों ने शहर के मध्य भाग में रैली की। इस दौरान वे रैली में ‘मैं रिक्शा चालक, मै मुख्यमंत्री’ का टी-शर्ट पहने नजर आए।  इस रैली में पूर्व महापौर नरेश म्हस्के, राम रेपाले, रमाकांत मढवी, एकनाथ भोईर, योगेश जानकर, सिद्धार्थ संजय पांडेय सहित अन्य शिंदे समर्थक अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। 

    एकनाथ शिंदे समर्थक हैं

    गौरतलब हो कि ठाणे के 66 पूर्व शिवसेना नगरसेवकों ने एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और सार्वजनिक रूप से उनके समूह में शामिल होने का फैसला किया। उसके बाद से ही ठाणे के पाचपखाडी क्षेत्र में स्थित महानगरपालिका मुख्यालय के बाहर रिक्शा चालकों की लाइन लग गई थी। रिक्शा पर बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे की एक तस्वीर थी और सैकड़ों रिक्शा चालकों ने घोषणा की कि वे एकनाथ शिंदे समर्थक हैं। 

    एक रिक्शा चालक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत रिक्शा चलाकर की थी। शिंदे की जीवन यात्रा को ध्यान में रखते हुए ठाणे में सैकड़ों रिक्शा चालकों का समर्थन कर सम्मान देने की कोशिश की। इसमें बड़ी संख्या में महिला रिक्शा चालकों की भी भागीदारी देखी गई। शिंदे के समर्थन में रिक्शा चालकों ने रैली भी की थी।

    लोगों को न्याय देने का काम किया है

    ‘राज्य के मुख्यमंत्री शिंदे अपने शुरुआती दौर में खुद रिक्शा चलाते और फिर राजनीति में कदम रखा। धर्मवीर आनंद दिघे के द्वारा सिखाए गए जनसेवा को एकनाथ शिंदे ने आत्मसात किया। लेकिन उनके इस कार्य की आलोचना की गई। परन्तु आज एक आम रिक्शा चालक मुख्यमंत्री नहीं बन सकता? ऐसे में कोई व्यक्ति अपने अच्छे कामों से जाना जाता है। मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने राजनितिक जीवन काल में अनेकों लोगों को न्याय देने का काम किया है। इसलिए आज रिक्शा वाले इकट्ठे हो गए हैं और हां मैं रिक्शावाला हूं, मैं मुख्यमंत्री हूं।’ के समर्थन दिया है।’ – (नरेश म्हस्के – पूर्व महापौर, ठाणे)