death
Representative Photo/Social Media

    Loading

    भिवंडी : भिवंडी (Bhiwandi) में दोस्तों (Friends) के मजाक-मस्ती (Fun and Frolic) के चलते एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी है। दोस्तों ने बड़े टायरों में हवा भरने वाली कंप्रेसर प्रेशर मशीन का पाइप युवक के गूदे में डालकर उसके पेट में हवा भर दी। जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अब्दुल रफीक मंसूरी (32) के रूप में हुई है। यह घटना भिवंडी के सिल्क मिल्स लूम फैक्ट्री में हुई। दोनों आरोपी मजदूरों मुन्ना और बिट्टूकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार अब्दुल मंसूरी (32) नामक युवक भिवंडी में नालापार स्थित एक झोपड़ी में रहता है। वह उसी इलाके में सिल्क मिल्स लूम फैक्ट्री में करघा मजदूर के तौर पर काम करता था। सभी एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। 26 नवंबर की रात करीब 8 बजे अब्दुल और आरोपी फैक्ट्री में मजाक कर रहे थे। इसके बाद दोनों आरोपियों ने अब्दुल की गुदा में कंप्रेसर प्रेशर मशीन का पाइप डाला और मशीन चालू कर दी। गुदे के माध्यम से हवा का दबाव पेट में चला गया और आंतों में गंभीर चोटें आई।

    अस्पताल में कराया गया था भर्ती

    उसे इलाज के लिए भिवंडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 1 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। मामले की आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक कुम्भार द्वारा की जा रही है।