आम के पेड़ पर पत्थर मारते हैं, बबूल की ओर देखते तक नहीं : सुप्रिया सुले

    Loading

    ठाणे : आम के पेड़ पर लोग पत्थर मरते हैं लेकिन बबूल के पेड़ की तरफ देखते तक नहीं है और कुछ नेता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार (Nationalist Congress Party Supremo Sharad Pawar) पर हमला बोलकर अपनी राजनीति (Politics) चमकाने में लगे है। उक्त मत व्यक्त करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सांसद सुप्रिया सुले (MP Supriya Sule) ने अपरोक्ष रूप से मनसे प्रमुख राज ठाकरे (MNS Chief Raj Thackeray) पर हमला बोला है। 

    गौरतलब है  कि पिछले कुछ दिनों से मनसे प्रमुख राज ठाकरे के निशाने (Target) पर शरद पवार है। ठाकरे अपने प्रत्येक रैली में पवार पर नास्तिक होने और विभिन्न जातियों में बांटने का आरोप लगा रहे है। जिसके जवाब में सुप्रिया सुले ने उक्त बातें ठाणे (Thane) के दौरे के दौरान कही। यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान कार्यक्रम (Yashwantrao Chavan Pratishthan Program) के अवसर वे मंगलवार को ठाणे आई थीं। इस अवसर पर उन्होंने बालकुम में यशवंतराव चव्हाण की प्रतिमा का अभिनंदन किया। इस दौरान उनके साथ गृहनिर्माण और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. जितेंद्र आव्हाड, ठाणे शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे, पूर्व महापौर मनोहर सालवी, पूर्व विपक्षी नेता हणमंत जगदाले, मिलिंद पाटिल, प्रमिला केनी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला अध्यक्ष सुजाता घाग, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेखा पाटिल और सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कई पूर्व नगरसेवक और पदाधिकारी मौजूद थे। 

    महाराष्ट्र एक उन्नत और प्रगतिशील राज्य 

    इस दौरान सुप्रिया सुले ने कहा कि मैं जीवन भर यशवंतराव चव्हाण के उदाहरण का अनुसरण करती रही हूं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि उन्हें बधाई देने में दिन या वार की जरूरत नहीं है। क्योंकि यशवंतराव चव्हाण को महाराष्ट्र पर बहुत गर्व है। वह महाराष्ट्र का मंगल कलश लेकर आए। वास्तव में उन्हीं की वजह से महाराष्ट्र को एक उन्नत और प्रगतिशील राज्य के रूप में देखा जाता है। नई तकनीक और नए विचार महाराष्ट्र में आते हैं और फिर पूरे देश में पहुंच जाते हैं।  सुप्रिया सुले ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में स्टार्टअप की बात हो रही है। जबकि खुद केंद्र सरकार की रिपोर्ट कहती है कि देश में जहां सबसे ज्यादा स्टार्टअप हैं, वो हमारे महाराष्ट्र में ही हैं। इसलिए महाराष्ट्र महाविकास आघाडी के नेतृत्व में गतिशील है। 

    भारतीय सीमा पर चीन के अत्याचारों के बारे में उन्होंने कहा कि चीन का मुद्दा महत्वपूर्ण है और भारत को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि आपने कई बार संसद में युद्ध विरोधी रुख अपनाया है। क्योंकि कोई भी युद्ध नहीं जीतता। युद्ध में महिलाएं ही विधवा होती हैं और बच्चे अनाथ हो जाते हैं। युद्ध समस्या का समाधान नहीं है। हमारे विचार को अब प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने स्वीकार कर लिया है। मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहती  हूं। क्योंकि छप्पन इंच आदि जैसी वाणी सिर्फ भाषण तक ही ठीक हैं। लेकिन, वास्तव में, इसका कोई फायदा नहीं है। 

    शिवसेना शाखा में लगाई हाजिरी 

    सुप्रिया सुले, गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ( Home Construction Minister Jitendra Awhad) और आनंद परांजपे के साथ अपने ठाणे दौरे के दौरान ठाणे के बालकुम में स्थित शिवसेना में गई और उन्होंने शाखा में लगे छत्रपति शिवाजी महाराज, शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे, मीनाताई ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनका अभिवादन किया। इस मौके पर शिवसेना के पूर्व स्थानीय नगरसेवक देवराम भोईर और संजय भोईर भी मौजूद थे। वहीं शाखा में मौजूद कुछ शिवसैनिकों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों से उनके शाखा में पालकमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना के जिला प्रमुख नरेश म्हस्के ने भी कदम नहीं रखा। लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए आज इस सम्मान से वे अभिभूत हो गए।