नए साल में अंबरनाथ में होंगे ये काम, शहरवासियों को मिलेंगी सुविधाएं

    Loading

    अंबरनाथ : औघोगिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र (Ambernath Municipal Area) के लिए नया साल शहर विकास की दृष्टि से काफी महत्वपूर्व माना जा रहा है। शहर विकास की लंबित योजनाओं (Schemes) पूरा करने के लिए राज्य सरकार (State Government), एमएमआरडीए (MMRDA) सहित राज्य और केंद्र सरकार (Central Government) से संबंधित विविध योजनाओं से तकरीबन 250 करोड़ से भी अधिक की निधी मंजूर हो चुकी है। ऊक्त निधी से अनेक सड़कों और अन्य काम प्रगति पथ पर है। 

    देश की आजादी के बाद शहर को जो अब तक नहीं मिला वह वर्ष 2023 में शहर को अपनी स्वतंत्र अदालत मिलने जा रही है। अंबरनाथ में विगत 3 साल से अदालत के भवन का निर्माण शुरू था जो अब बनकर तैयार है सिर्फ मुख्य सड़क से अदालत भवन के बीच की सड़क का काम होते ही अदालत कार्यान्वित जो जाएगी, अभी तहसील के नागरिकों को उल्हासनगर स्थित कोर्ट जाना पड़ता है। सड़क को बनाने के कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अंबरनाथ में अदालत बनना अपने आपमें बड़ी उपलब्धि होगी। 

    वलिवली गांव में डंपिंग बनाने का कार्य शुरू होगा

    नए साल में शहर वासियों को नगरपालिका का नया प्रशासकीय भवन की सौगात भी मिलने जा रही है। बिल्डिंग का काम भी तकरीबन पूरा हो चुका है केवल अधिकृत तौर पर उद्घाटन की रस्म बाकी है। दो मंजिला बिल्डिंग को बहुत ही अच्छे तरीके से बनाया गया है। वैसे कहा जा रहा है भविष्य में जगह की कमी न हो इसलिए बिल्डिंग में एक मंजिल और चढ़ाने की योजना भी है। शहर में डंपिंग ग्राउंड की भी वर्षों पुरानी समस्या है। ऊक्त समस्या का स्थायी समाधान  क्षेत्रीय सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे द्वारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के माध्यम से निकालने की कोशिश की और सांसद शिंदे की कोशिश रंग लाई इसी के चलते गत वर्ष दिसंबर में अत्याधुनिक मशीनरी वाला डंपिंग ग्राऊंड बनाने की मंजूरी मिली और स्पेन की टेक्नोलॉजी से डंपिंग बनाया जा सके इसके लिए सांसद शिंदे ने आवशयक 148 करोड़ की निधी भी पास कराई है। इस वर्ष अंबरनाथ तहसील के वलिवली गांव में डंपिंग बनाने का कार्य शुरू होगा। इसी के साथ नए साल में लगभग दस सड़कों को सीसी का काम पूरा होगा। जलापूर्ति की नई लाइन का प्रस्ताव भी है। 

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और क्षेत्रीय सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के मार्गदर्शन में शहर विकास का काम जोरों पर हो रहा है। इसी क्रम में इस तहसील को एक से डेढ़ महीने के भीतर अदालत मिलने जा रही है। वहीं भविष्य में जलापूर्ति संकट को रोकने के लिए चिखलौली बांध की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य भी चल रहा है। जल्द ही नगरपालिका का मुख्यालय भवन का भी उद्घाटन हो जाएगा।

    - डॉ. बालाजी किणीकर, विधायक, अंबरनाथ विधानसभा क्षेत्र