Ganeshotsav

    Loading

    ठाणे : वैश्विक कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों तक भक्त उत्साह के साथ गणेशोत्सव (Ganeshotsav) नहीं मना पाए थे। अब इस साल सरे प्रतिबंधों से मुक्ति मिल गई और गणेश भक्त भी अपने बप्पा को जोश और उत्साह के साथ स्वागत में जोर शोर से जुट गए हैं। वहीं पुलिस (Police) और महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) ने भी बप्पा के स्वागत में किसी भी प्रकार का विघ्न न आये इसकी सारी तैयारी पूर्ण कर ली है। ठाणे पुलिस आयुक्तालय में 1 लाख 40 हजार से अधिक घरेलू और सार्वजनिक गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। जिसमें से 1 लाख 40 हजार 356 घरेलू और 1 हजार 52 गणेश प्रतिमाएं सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल स्थापित की जाएगी। 

    बता दें कि पिछले दो वर्षों में कोरोना वायरस कारण लगाई गई पाबंदियों से गणेशोत्सव का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया था। इस वर्ष कोरोना कम हुआ है इसलिए, राज्य सरकार ने त्योहारों से प्रतिबंध हटा दिया है। इस वजह से गणेश भक्तों में आनंद की लहर देखी जा रही हैं। पुलिस से गणेश भक्तों को मिली अनुमति अनुसार इस वर्ष एक लाख 40 हजार से अधिक गणेश प्रतिमाओं की स्थापना होगी। ठाणे जिले के ठाणे शहर से बदलापुर और भिवंडी तक 1 लाख 40 हजार 356 परिवार और 1 हजार 52 हजार सार्वजनिक गणेश प्रतिमाओं की स्थापना करेंगे। 

    सबसे अधिक गणेश प्रतिमाएं

    सबसे ज्यादा घरेलू यानी 44 हजार 701 गणेश प्रतिमाएं उल्हासनगर, अंबरनाथ और बदलापुर शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्थापित की जाएंगी। वहीं 340 सबसे अधिक सार्वजनिक गणेश प्रतिमाएं ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ठाणे शहर, कलवा, मुंब्रा, दिवा और शील डायघर क्षेत्रों में स्थापित की जाएगी। 

    8000 पुलिस बल होगा तैनात

    सुरक्षा के मद्देनजर ठाणे पुलिस ने गणेशोत्सव के दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्था का पूर्ण इंतजाम कर लिया है। ठाणे पुलिस ने विसर्जन स्थल पर टीमें तैनात कर दी हैं। ठाणे पुलिस कमिश्नर जयजीत सिंह के अनुसार ठाणे पुलिस आयुक्तालय के पांचो परिमंडल में चार अपर पुलिस आयुक्त, 9 डीसीपी, 18 एसीपी के साथ-साथ तकरीबन सवा सौ पुलिस इंस्पेक्टर को सुरक्षा की कमान सौंपा गया है। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर और विसर्जन स्थलों और आसपास के परिसरों में एस आर पी की पाच कंपनियां, 4500 पुलिस कर्मचारी, 700 होमगार्ड और एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स की भी तैनात की गई है। इस प्रकार ठाणे में करीब 8000 पुलिस बल को तैनात किया गया है। 

    क्षेत्रानुसार गणेश मूर्तियों की संख्या   

    • ठाणे से दिवा – घरेलू – 43 हजार 88 – सार्वजनिक – 340
    • कल्याण, डोंबिवली – घरेलू- 42 हजार 210 – सार्वजनिक – 287
    • उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर – घरेलू – 44 हजार 701, सार्वजनिक – 264
    • भिवंडी – घरेलू – 10 हजार 357, सार्वजनिक – 161