कार्य में गति लाने के लिए महानगरपालिका के कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    Loading

    उल्हासनगर : उल्हासनगर महानगरपालिका (Ulhasnagar Municipal Corporation) में कार्यालय (Office) के कार्य में पारदर्शिता और गति लाने के लिए क्लर्क, कर्मचारियों (Employees) और विभाग प्रमुखों (Department Heads) के लिए प्रशिक्षण (Training) शिविर का आयोजन किया गया था। महानगरपालिका अतिरिक्त कमिश्नर जमीर लेंगरेकर और उपायुक्त अशोक नाइकवाडे ने नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सेवा में गति लाने के लिए और निर्धारित समय के भीतर कार्यालय के काम को पूरा करने के लिए सरकारी कानूनों और कार्य नियमों के बारे में उपस्थित कर्मचारियों का बुधवार को मार्गदर्शन किया गया।         

    उल्हासनगर महानगरपालिका प्रशासन के कार्यालयीन कार्य को सुव्यवस्थित करने के इससे पहले ही विस्तृत आदेश दिए गए थे, लेकिन वर्षों से काम करने के बावजूद कुछ कर्मचारी प्रशिक्षित नहीं हैं और टिप्पणियों को प्रस्तुत करने और मुद्दों या समस्याओं को ठीक करने में कोई सटीकता और अचूकता नहीं है, इसलिए कई कार्य लंबित है। इसके लिए प्रशिक्षण जरूरी है। 

    इसीलिए वरिष्ठ अधिकारी बाहरी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के बजाय स्वयं अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रहे है। इस प्रशिक्षण का लगभग 125 क्लर्क, टाइपिस्ट एवं विभाग प्रमुख लाभान्वित हुए।