उल्हासनगर के 60 हजार घरों पर लगाया जाएगा तिरंगा: अजीज शेख

    Loading

    उल्हासनगर : स्थानीय महानगरपालिका प्रशासन ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा योजना के तहत उल्हासनगर शहर में 60 हजार तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। ऊक्त जानकारी महानगरपालिका कमिश्नर अजीज शेख ने दी है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को सार्थक करने के लिए प्रशासन स्थानीय कॉर्पोरेट कंपनी के सोशल कमिटमेंट फंड का सहारा लेगी और राशि से तिरंगा खरीदारी घर-घर तिरंगा उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।

    माई सेल्फी विद माई तिरंगा        

    ऊक्त अभियान की अधिक जानकारी देने के लिए महानगरपालिका ने सभागृह में पत्रकार परिषद का आयोजन किया था। इस अवसर पर कमिश्नर शेख ने बताया की हर घर तिरंगा योजना को माई सेल्फी विद माई तिरंगा, सेल्फी प्वाइंट, फ्लैग कोड की जानकारी देने वाला वीडियो, इंस्टाग्राम पर रील प्रतियोगिता जैसी विभिन्न योजनाओं लागू किया जाए। अपर आयुक्त करुणा जुइकर ने अनुसार तिरंगा महानगरपालिका मुख्यालय स्थित प्रभाग समिति कार्यालय, नागरिक सुविधा केंद्र से वितरित किए जाएगे। अवसर पर महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त जमीर लेंगरेकर, नगर अभियंता प्रशांत सोलंकी, उपायुक्त अशोक नाइकवाडे, महानगरपालिका की पीआरओ और सचिव प्राजक्ता कुलकर्णी, श्रद्धा सपकाले, दत्तात्रेय जाधव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

    हर घर के लिए रखा तिरंगा लक्ष्य

    इस साल 15 अगस्त को भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे है। इस पृष्ठभूमि में लोगों के मन में स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति जीवित रहे, स्वतंत्रता संग्राम के अज्ञात नायकों, क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम की विभिन्न घटनाओं को याद किया जाए और लोगों के मन में देशभक्ति की भावना बनी रहे इसलिए 13 से 15 अगस्त तक के इस गौरवशाली इतिहास को गर्व से स्मरण करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा लक्ष्य रखा गया है।