कर निरीक्षक सहित महानगरपालिका के दो क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Loading

    उल्हासनगर : उल्हासनगर महानगरपालिका (Ulhasnagar Municipal Corporation) के कर निरीक्षक (Tax Inspector) सहित दो क्लर्कों (Two Clerks) इस तरह कुल 3 को 5 हजार रुपए की रिश्वत (Bribed) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। प्रॉपर्टी टैक्स (Property Tax) से नाम बदलने का काम करने के लिए महानगरपालिका कर्मियों ने पीड़ित से यह मांगी थी। 

    ठाणे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार महानगरपालिका गृहकर विभाग के क्लर्क शंकर रामचंद सोहंदा ने शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए की मांग की थी। जबकि काम नियमानुसार था। शिकायतकर्ता उल्हासनगर कैंप 4 स्थित मुख्य बाजार में महानगरपालिका के कर्मचारियों से मिलने गया था। उस समय यह ओमनी कार में बैठे थे। इसमें शकर सोहंदा के साथ कर निरीक्षक भानु परमार और लिपिक बलराम गिडवानी भी थे कार में लेनदेन हुआ। इस ट्रेप में तीनों फंस गए। 

    एसीबी की उपाधीक्षक अश्विनी पाटिल की टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उसे विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन ले जाया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया देर रात तक चल रही थी।