ठाणे में बढे अनधिकृत निर्माण, तोड़ने के बजाय बचाने के लिए कोशिश कर रही TMC

    Loading

    ठाणे : क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों (Unauthorized Constructions) की बढ़ती संख्या को लेकर शिकायतें मिल रही ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) ने अब इन अनधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई (Action) करने के बजाय इसे बचाने (Save) के लिए नया तरीका निकालाता दिखाई दे रहा है। क्योंकि महानगरपालिका ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय अखबारों (Newspapers) में विज्ञापन (Advertisement) देकर अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। जिससे आशंका जताई जा रही है, कि यह विज्ञापन भू-माफियाओं (Land Mafia) को अनधिकृत निर्माणों को शह देने में अधिक फायदेमंद साबित हो रहा है।  

    कई जगहों पर बड़ी संख्या में अनधिकृत इमारत बनाए गए

    गौरतलब हो कि, वैश्विक कोरोना महामारी के काल में ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में बड़ी संख्या में अनधिकृत निर्माण हुए थे। इसके मुख्य रूप से जिम्मेदार तत्कालीन अतिक्रमण उपायुक्त अशोक बुरपुल्ले को माना जा रहा था। शहर में यह भी चर्चा थी, कि बुरपुल्ले के शह पर ही शहर में अनधिकृत निर्माण कार्य बड़े पैमाने पर हुए। यदि उन्होंने लगाम लगाया होता और कार्रवाई तेज की होती तो अनधिकृत निर्माणों पर अंकुश लग सकता था। बहरहाल, शहर में बढे अनधिकृत निर्माणों की शिकायत जागरूक नागरिकों महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा के पास आने के बाद उन्होंने अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया था। उसके बाद कुछ समय के लिए अनधिकृत निर्माण माफिया भूमिगत हो गए थे। हालांकि, जैसे ही अभियान ठंडा हुआ, भू-माफिया फिर से सक्रिय हो गए और मुंब्रा, कलवा, दिवा और ठाणे में बड़ी संख्या में अनधिकृत इमारतें खड़ी कर दी गई। इससे पता चलता है, कि नागरिकों से शिकायत मिलने के बाद कुछ निर्माणों पर कार्रवाई की गई है। हालांकि कई जगहों पर महानगरपालिका के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के आशीर्वाद से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। महानगरपालिका क्षेत्र में किए जा रहे बड़े पैमाने पर अनधिकृत निर्माण को लेकर बीजेपी विधायक संजय केलकर ने पेन ड्राइव प्रशासन को अनधिकृत निर्माण का सबूत भी दिया था। इसमें अनधिकृत निर्माणों और तस्वीरों की सूची शामिल थी। कहा जा रहा है कि इन घटनाओं के बाद मनपा प्रशासन ने अखबारों में विज्ञापन देकर यह दिखाने की कोशिश में लग गई, कि वह अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जबकि इससे भू-माफिया और भी सतर्क हो गए। 

    इस संबंध में महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग के उपायुक्त जी. जी गोदापुरे ने स्पष्ट करते हुए कहा कि महानगरपालिकाकी ओर से दिए गए विज्ञापन में कहा गया है, कि अतिक्रमण और अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ सीधी कार्रवाई का अधिकार महानगरपालिका के पास है। साथ ही चेतावनी दी है, कि ऐसे निर्माणों को हटाया जाएगा। ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन यह विज्ञापन इसलिए दिया गया है। ताकि इस तरह के निर्माणों में घर लेकर नागरिकों को धोखा न दिया जाए।’   

    महानगरपालिका की विज्ञापन द्वारा चेतावनी

    ठाणे महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग ने एक विज्ञापन में कहा है, कि ‘ठाणे महानगरपालिका के नामित अधिकारियों के संज्ञान में आया है कि कुछ व्यक्ति, संगठन और विकासकर्ता महानगरपालिका की औपचारिक अनुमति के बिना अवैध निर्माण कर रहे हैं। ऐसे अनधिकृत निर्माण करना महाराष्ट्र नगर निगम अधिनियम के तहत अपराध है। अधिकारियों को ऐसे अनधिकृत निर्माणों की तस्वीरें लेने और पंचनामा आयोजित करने का निर्देश दिया गया है, और अनधिकृत निर्माणों को बेदखल करने के लिए कानूनी नोटिस जारी किए गए हैं। इस बीच, कुछ व्यक्ति, संगठन और डेवलपर्स अनधिकृत निर्माण करके अवैध रूप से घर खरीद और बेच रहे हैं। इस तरह के लेनदेन पूरी तरह से अवैध हैं। इस तरह के निर्माण करना, अनधिकृत निर्माणों से निपटना, ऐसे अनधिकृत निर्माणों में रहना पूरी तरह से अवैध है। ऐसे अनाधिकृत निर्माणों के मामले में महानगरपालिका द्वारा भविष्य में इसे हटाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही, मुंबई उच्च न्यायालय में दायर एक याचिका में ऐसे अनधिकृत निर्माणों को बेदखल करने का आदेश दिया गया है।’