Anurag Thakur
PTI Photo

    Loading

    अंबरनाथ : साल 2024 में संभावित लोकसभा (Lok Sabha) के आम चुनाव को लेकर बीजेपी (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति बनाई है। इसी लक्ष्य को लेकर पार्टी हाईकमान ने कल्याण संसदीय क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) का चयन किया है। ठाकुर 13 सितंबर को अंबरनाथ में पार्टी कार्यकर्ताओं (Workers) से संवाद स्थापित करने वाले है। पार्टी ने ऊक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोरदार तैयारियां शुरू की है। 

    बीजेपी अंबरनाथ के शहर अध्यक्ष अभिजीत गुलाबराव करंजुले-पाटिल ने इस संदर्भ में बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार की सुबह 10 बजे शहर पहुंचेंगे और बीजेपी युवा मोर्चा के सेंकडों कार्यकर्ता बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत करेंगे, सुबह 11 बजे वह पार्टी के कार्यकर्ताओं की जो सूची होती है। इस सूची में जो पन्ना प्रमुख होगा ऐसे कार्यकर्ताओं के वह घर जाकर उनसे संगठन की बातें शेयर करेंगे, 1 बजे शहर के पूर्व परिसर स्थित स्वानंद हॉल में पार्टी की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे और अनुराग ठाकुर दोपहर 2 बजे महात्मा गांधी विद्यालय के हॉल में पार्टी द्वारा आयोजित विविध जाति के दुर्बल घटक से मिलेंगे और उन्हीं के साथ भोजन करेंगे। अभिजीत करंजुले के अनुसार सभी कार्यक्रम के मौके पर राज्य के  कैबिनेट मंत्री रविंद्र चव्हाण, महाराष्ट्र प्रदेश बीजेपी के सचिव गुलाबराव करंजुले, कल्याण पूर्व के विधायक गणपत गायकवाड, उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी, मुरबाड के भाजपा विधायक किसन कथोरे, जिला अध्यक्ष शशिकांत कांबले भी उपस्थित रहेंगे। 

    राज्य में शिंदे गुट बीजेपी के साथ है और ऊक्त गठबंधन के एकनाथ शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री है। मुख्यमंत्री शिंदे के पुत्र डॉ. श्रीकांत शिंदे का कल्याण संसदीय क्षेत्र है। सांसद डॉ. शिंदे 2014 और 2019 के दोनों चुनाव में लाखों वोटो के अंतर से जीते है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इस लोकसभा में पार्टी को मजबूत करने की जो प्लानिंग की है उसको लेकर शहर की राजनीति में हलचल मचना शुरू हो गई है।