Protest NCP

    Loading

    बदलापुर: रसोई गैस (LPG Gas) सहित खाद्य सामग्री की आसमान छूती मंहगाई (Inflation) से लोग परेशान है। बदलापुर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने गरीब जरूरतमंद महिलाओं को मिट्टी के चूल्हे बांटकर महंगाई को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन (Unique Protest) किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली गरीब आदिवासी महिलाओं को मिट्टी के चूल्हे बांटे गए।

    इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपए के पार होने पर माला पहनाकर सिलेंडरों को श्रद्धांजलि दी थी।

    केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी

    शनिवार को स्थानीय बदलापुर रेलवे स्टेशन के बाहर राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रियंका दामले और अविनाश देशमुख के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया। एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की।