Ulhasnagar

    Loading

    उल्हासनगर: ठाणे जिले (Thane District) की अन्य विधानसभा सीटों की तुलना में उल्हासनगर विधानसभा (Ulhasnagar Assembly) में मतदान (Voting) का प्रतिशत कम रहता है। इसलिए मतदान के प्रति स्थानीय लोगों की उदासीनता को देखते हुए उल्हासनगर महानगरपालिका प्रशासन (Ulhasnagar Municipal Administration) ने सभी मतदाता (Voters)मतदान करें इसको लेकर जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसको सार्थक बनाने के लिए कुछ अनोखी योजना तैयार की है।

    उल्हासनगर महानगरपालिका की उपायुक्त प्रियंका राजपुत ने उल्हासनगर महानगरपालिका मुख्यालय में पत्रकारों को मास्क देकर  इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर महानगरपालिका की उपायुक्त प्रियंका राजपुत ने बताया कि उल्हासनगर महानगरपालिका के निर्वाचन विभाग द्वारा यह मास्क बनवाया गया है। हर साल 25 जनवरी को देश भर में मतदाता दिवस मनाया जाता है। महाराष्ट्र में भी यह दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही इस साल स्थानीय महानगरपालिका के आम चुनाव भी होने  है और भारत को आजाद हुए 75 साल हो गए है और हम आजादी का अमृत महोत्सव भी हम मना रहे है।

    बांटे जाएंगे मास्क

    प्रियंका राजपुत ने बताया कि इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए मतदान के प्रति लोगों को जागृत करने के उद्देश्य से यह मास्क बनाकर बंटवाए जा रहे है। जिसे 25 जनवरी तक समूचे शहर में बांटने का लक्ष्य रखा गया है। मास्क पर लिखा है  कि मैं मतदान करुंगा या करूंगी साथ ही इस पर आजादी का अमृत महोत्सव का लोगो और महानगरपालिका का लोगो भी है। उन्होंने कहा कि मास्क के वितरण की योजना का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के प्रति जनजागृत करना है।