राहुल गांधी के जन्मदिन पर महिला कांग्रेस ने बांटा राशन

Loading

उल्हासनगर. उल्हासनगर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुजाता शास्त्री ने अपने नेता व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आशा वर्करों व आंगनवाडी सेविकाओं को उनके द्वारा किए जाने वाले उललेखनीय कार्यों के मद्देनजर उन्हें सम्मानित किया.

इस संदर्भ में महिला अध्यक्ष सुजाता शास्त्री ने बताया की महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के आदेशानुसार तथा प्रदेश महिला अध्यक्ष चारुताई टोकस के उचित मार्गदर्शन में शनिवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के प्रारंभ में चीन व भारत की सीमा पर दोनों देशों के बीच हुई झड़प में जो भारतीय सैनिक शहीद हुए जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आशा वर्करों व आंगनवाड़ी सेविकाओं को राशन का सामान भी प्रदान किया. ममता, नंदा, वनिता, जयश्री, रोहिणी सुधा ताई, मनीषा ताई आदि के अलावा बड़ी संख्या में महिला.पदधिकारी उपस्थित थी.