महाराष्ट्र सदन में गुड़ी पड़वा का उत्साह, ठाणे में नववर्ष स्वागत यात्रा में CM शिंदे शामिल

Loading

महाराष्ट्र: आज के दिन हर किसी हिन्दू के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज यानी 22 मार्च 2023, बुधवार को ‘गुड़ी पड़वा’ (Gudi Padwa 2023) का पावन पर्व हैं। यह मुख्य रूप से भारतीय राज्य महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला वसंत ऋतु का त्योहार है। यह हिंदू नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है और चैत्र महीने के पहले दिन पड़ता है, जो आमतौर पर मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में पड़ता है। 

महाराष्ट्र के सदन में गुड़ी पड़वा 

ऐसे में आज के इस खास मौके पर देश और पूरे महाराष्ट्र में उत्साह का वातावरण है। इस खास और विशेष दिन पर महाराष्ट्र के सदन में गुड़ी पड़वा का उत्साह जोरों से मनाया जा रहा है। जी हां यहां गुड़ी लगाई है। 

CM शिंदे नववर्ष स्वागत यात्रा में शामिल

वहीं आज ठाणे में भी बहुत धूमधाम से गुड़ी पड़वा का उत्साह मनाया जा रहा है। ऐसे में यहां कोपिनेश्वर मंदिर से नववर्ष स्वागत यात्रा स्वागत यात्रा निकाली गई है। आपको बता दें कि  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी इस नववर्ष स्वागत यात्रा में शामिल हुए है। 

पुरे महाराष्ट्र में उत्सव का माहौल 

आज गुढीपाडवा और हिंदू नववर्ष का यह त्यौहार महाराष्ट्र के सभी हिस्सों में मनाया जा रहा है। जी हां जानकारी के लिए आपको बता दें कि गिरगांव, दादर, ठाणे, डोंबिवली में मराठी नव वर्ष शोभायात्रा आयोजित की गई है। वही आज पूरे महाराष्ट्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हो रहा है।