Coronavirus
File Photo : PTI

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना महामारी की तीसरी लहर (Third Wave of Corona Pandemic) कमजोर पड़ चुकी है और लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 90,633 नमूनों की जांच की गई जिसमें से 1,182 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि, 19 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,62,650 हो गई है। जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,43,675 पर पहुंच गया है। यह जानकारी गुरुवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

    एक्टिव मरीज 16 हजार से अधिक

    राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,516 लोग कोरोना मुक्त हो गए हैं। जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 77,04,733 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा गिरकर 10,250 पर पहुंच गया है। वर्तमान में राज्य में 1,56,920 मरीज होम क्वारंटाइन और 801 संस्थात्मक क्वारंटाइन में है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 97.99% और डेथ रेट 1.82% दर्ज किया गया।

    पुणे में सबसे ज्यादा 398 नए केस, 8 मौतें

    वहीं, आठ प्रशासनिक क्षेत्रों में से पुणे में 398 मामले आए। इसके बाद नासिक (222), मुंबई (216), नागपुर (116), अकोला (103), कोल्हापुर (59), औरंगाबाद (41) और लातूर में (27) मामले मिले हैं। मौत के नए मामलों में पुणे में 08, नासिक में 04, मुंबई में 03 और कोल्हापुर में 02 मरीजों की मौत हुई। औरंगाबाद और अकोला में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई।

    ओमिक्रॉन के 58 मरीज मिले

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 58 नए मरीज सामने आए हैं। ये सभी मामले बी जे मेडिकल कॉलेज (पुणे) से आए हैं। राज्य में अब तक 4,567 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4,456 लोगों की आरटी-पीसीआर टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।