TOMATO
File Photo

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में टमाटर (Tomatoes) की दाम एक बार फिर से आसमान छूते दिखाई दे रहे हैं। मुंबई (Mumbai) समेत राज्य में कई जगह अब टमाटर 70 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं प्याज़ (Onion) के दाम (Price) भी तेज़ी से बढ़ें हैं। अब राज्य में प्याज़ कई जगह 50 प्रति किलो बिक रहा है। 

    एक रिपोर्ट के अनुसार, टमाटर और पियाज़ के दाम अचानक से बढ़ना असमानिया रूप से हुई बारिश और तूफान गुलाब के असर से प्रभावित हुई खेती मानी जा रही है। महाराष्ट्र के कृषि व्यापारी मानते हैं कि, टमाटर और प्याज़ की बढ़ी कीमतें दिसंबर तक नार्मल हो जाएंगी। फिलहाल 15 नवंबर तक दामों में उतार चढ़ाव हो सकता है। 

    बता दें कि, करीब डेढ़ महीने पहले थोक बाजार में टमाटर लगभग 2.50 रुपये प्रति किलो बिक रहा था लेकिन मौजूदा हालात में अब टमाटर थोक बाजार में लगभग 25 रुपये किलो बिक रहा है। इसके चलते रिटेल मार्किट में अब टमाटर 70 से 80 रुपये किलो मिल रहा है।

    डेढ़ महीने पहले महाराष्ट्र के नासिक में किसानों ने टमाटर की गिरी कीमतों के चलते विरोध प्रदर्शन भी किया था। इस प्रदर्शन के दौरान हाइवे पर सैकड़ों किलो टमाटर रास्ते पर फेंक कर बर्बाद कर दिए गए थे।

    वहीं जानकार मानते हैं कि, पिछले दिनों महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के चलते कई लोगों की फसल बर्बाद हुई है। इससे प्याज़ की पैदावार पर भी भारी असर पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, अब थोक बाजार में प्याज़ 35 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है और रिटेल बाजार में प्याज़ की कीमतों में भी इज़ाफ़ा हुआ है। अब कई जगह प्याज़ 50 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।