accident
(सड़क हादसा ) FILE PHOTO

Loading

लातूर: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा (road accident) हो गया। यहां  के लातूर जिले (Latur district) में सोमवार को एक कार पुल से नीचे गिर गई जिसके कारण एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार एक शादी में शामिल होने के बाद पुणे से लातूर जिले के निलंगा शहर लौट रहा था, तभी सुबह करीब सात बजे लातूर-गुलबर्गा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना हुई।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों में 27 वर्षीय एक व्यक्ति और तीन बच्चे शामिल हैं। दो बच्चों की उम्र 10 वर्ष जबकि एक की उम्र 15 वर्ष थी। सहायक पुलिस निरीक्षक नाना लिंगे (Assistant Police Inspector Nana Linge) ने पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पलटकर पुल से नीचे गिर गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में दस वर्षीय लड़की और 40 वर्षीय महिला सहित एक अन्य घायल को लातूर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक और घायल निलंगा व आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम का माहौल फ़ैल गया। फ़िलहाल पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)