महाराष्ट्र : जिस तरह से एक म्यान में दो तलवारें नहीं रह सकती उसी तरह एक बॉयफ्रेंड की दो गर्लफ्रेंड (Girlfriend) भी शांति से नहीं रह सकती। बॉयफ्रेंड (Boyfriend) को लेकर दो लड़कियों के बीच जबरदस्त झगड़े (Girls Fight) का एक मामला सामने आया है। जिसमें न उन्हें लोगों की फिकर थी और न ही जगह की परवाह। उनका झगड़ा देखकर हर कोई हैरान रहा था।
दरअसल, महाराष्ट्र (Maharashtra) के पैठन (Paithan) जिले में एक ही बॉयफ्रेंड (Boyfriend) को लेकर 17 साल की दो लड़कियों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक लड़की अपने ब्वायफ्रेंड के साथ बस स्टैंड पर पहुंची थी। जिसकी भनक न जाने कैसे दूसरी लड़की को लग गई और वो भी बस स्टैंड पहुंच गई। जिसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई।
दोनों में से कोई भी लड़की बॉयफ्रेंड को छोड़ना नहीं चाहती थी। दोनों ही उसे अपने साथ रखना चाहती थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच जुबानी जंग हाथापाई में तब्दली हो गई। लड़कियों को हाथापाई करता देख लड़का मौका पाते ही वहां से फरार हो गया। जिसके बाद इस बात की सूचना पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों लड़कियों को अपने साथ थाने लेकर गई। जहां पर पुलिस ने दोनों लड़कियों को समझाकर उन्हें छोड़ दिया।