Raosaheb danve
File Pic

    Loading

    औरंगाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री राव साहेब दानवे ने महाराष्ट्र सरकार पर भारतीय जनता पार्टी नेताओं को झूठे केसों में फंसाने का आरोप लगाया है। शनिवार को औरंगाबाद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दानवे ने कहा, “भाजपा नेताओं के साथ बदले की भावना के साथ काम किया जा रहा है। उन्हें फंसाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बीमार और गृहमंत्री दिलीप वलसे गायब है।”

    हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा 

    केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया, “जिस तरह बदले की भावना से हमारे नेताओं को फंसाया और मामले दर्ज किए जा रहा है, लेकिन हमें अदालत  भरोसा है।” उन्होंने कहा, “इसको लेकर हम अगर किसी से गुहार भी लगाए तो कोई है ही नहीं।”

    दानवे ने कहा, “एक ओर जहां मुख्यमंत्री बीमार है और घर पर बैठे हैं। वहीं दूसरी तरफ गृहमंत्री गायब है। उनके साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने नदारद है। जिसमें हम कुछ कह सके।”

    ज्ञात हो कि, दो दिन पहले भाजपा विधायक नितेश राणे को धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं गिरफ़्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को भी पुलिस ने नोटिस भेजा है।