नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) सचिवालय में तैनात एक महिला संविदाकर्मी से छेड़छाड़ का वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अफसर महिला के साथ छेड़छाड़ करते दिख रहा है। महिला ने पूरे मामले को लेकर अनु सचिव इच्छाराम यादव के खिलाफ यौन शोषण का मामला भी दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ज्ञात हो कि राजधानी लखनऊ सचिवालय में तैनात महिला ने 29 अक्टूबर को आरोपी अफसर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की थी। पीड़िता लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली है। साथ ही वह अल्पसंख्यक विभाग में संविदा के पद पर है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी साल 2018 से लगातार उससे छेड़छाड़ करता आ रहा है।
लखनऊ महिला संविदा कर्मी से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने वाला बापू भवन का सेक्शन इंचार्ज इच्छा राम को गिरफ़्तार किया गया। 29 अक्टूबर को पीड़िता ने हुसैनगंज थाने में इच्छा राम के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ कराई थी: एडीजी क़ानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/S4eNO7TX3E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2021
देखें वायरल वीडियो-
गौर हो कि लगातार छेड़छाड़ से परेशान महिला अफसर ने आरोपी की हरकत का वीडियो बना लिया। जिसमें वह महिला के साथ छेड़छाड़ करता दिख रहा है। वीडियो में महिला बचती दिख रही है। बावजूद इसके आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। पीड़िता का कहना है कि इसका विरोध करने पर उसे नौकरी से निकालने की धमकी लगातार दी जाती रही है।