wardha corona

    Loading

    वर्धा. जिले में गुरुवार को 251 नए कोरोना मरीज मिले़ इसमें 151 पुरुष व 100 महिला मरीजों का समावेश है़ जबकि 4 मृत्यु दर्ज की गई़ इसमें वर्धा के 68, 53, देवली के 65 व आर्वी के 77 वर्षीय पुरुष का समावेश है़ जिले में मृतको का आंकड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा़ अब तक जिले में 420 कोरोनाग्रस्तों ने अपनी जान गवाई है.

    बता दें कि, जिले में प्रतिदिन कोरोना मरीजों के आंकड़े बढ़ रहे है़ं अब तक जिले में कोरोना बाधितों का कुल आंकड़ा 17487 पर पहुंचा है़ गुरुवार को 234 मरीजों ने कोरोना को मात दी़ अब तक कुल 15351 कोरोनामुक्त हुए है़ं कुल मृतकों की संख्या 420 पर पहुंची है़ वर्तमान में 1716 एक्टिव मरीजों पर ईलाज शुरु है.

    तहसील   मरीज

    वर्धा       114

    हिंगनघाट   27

    देवली      33

    आर्वी       39

    आष्टी      08

    कारंजा     15

    समुद्रपुर   06

    सेलु       09

    कुल :   251