accident
File Photo

    Loading

    वर्धा. जिले में सड़क हादसे काफी बढ़ रहे है़ं यातायात नियमों का पालन न करने पर लोग हादसों का शिकार हो रहे है़ं पिछले तीन वर्ष में जिले में 1 हजार 105 कुल दुर्घटनाए घटी़ं  इसमें 428 हादसे गंभीर बताये गए हैं. इन हादसों में करीब 474 की मौत हुई है तो 1,042 लोग घायल हुए है़ं अनेक की जान तेज रफ्तार वाहन ने ली है. 

    हाईवे पर बढ़ रहा वाहनों का दबाव

    जिले से नागपुर-अमरावती महामार्ग, नागपुर-हैद्राबाद महामार्ग, बुट्टीबोरी-तुलजापुर महामार्ग सहित जिलास्तर में फोरलेन सीमेंटमार्ग गुजरे है़ं इन मार्गों से दिनोंदिन यातायात काफी बढ़ रहा है़ परिणावमश सड़क हादसे भी हो रहे है़ं हर दिन जिले के किसी ना किसी हिस्से में सड़क दुर्घटना की खबर मिलती है़ इसमें अधिकतम हादसे यातायात नियमों का पालन नहीं करने से दुर्घटना होने की जानकारी है़ अनेक की जान तेज रफ्तार वाहन ने ली है़ सीमेंट मार्ग पर मानों वाहन दौड़ाने की होड़ लगी रहती है़ ऐसे में नियंत्रण खोकर वाहनधारक हादसे का शिकार हो रहे हैं.

    जिले में अनेक दुर्घटनास्थल चिन्हित

    कुछ हादसे गलत दिशा से वाहन चलाने तथा संतुलन खोकर वाहन सड़क किनारे धसने से घटे है़ं पिछले तीन वर्षों में जिले में सड़क हादसों की संख्या बढ़ी है़ 2019 में अधिक हादसे हुए थे. इसकी तुलना में 2020 में हादसों की संख्या कम हुई थी़ परंतु वर्ष 2021 में पुन: सड़क हादसों की संख्या बढ़ी है़ जिले में ऐसे अनेक दुर्घटनास्थल चिन्हित (ब्लाकस्पाट) किए गए हैं, जहां आये दिन हादसे हो रहे है़.

    428 हादसे गंभीर

    जिले में पिछले तीन वर्ष में 428 हादसे गंभीर स्वरूप के घटे है़ं इसमें 2019 में 144, 2020 में 127 तथा 2021 में अब तक 157 हादसे हुए है़ं इन गंभीर हादसों में बड़ी संख्या में जनहानि हुई है़  गंभीर हादसों को ध्यान में रखते हुए वाहनधारकों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान परिवहन विभाग ने किया है. 

    वर्ष हादसे गंभीर मृत्यु घायल

    2019 406      144      156     411

    2020 317          127       142     297

    2021 382          157       176     332

    कुल : 1105 428        474     1042