LPG gas cylinder
File Photo

    Loading

    वर्धा. एक ओर घरेलू सिलेंडर के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे है़ं  ऐसे में ग्राहकों के बैंक खाते में जमा होनेवाली सब्सिडी की राशि में वृद्धि होने की जरूरत थी़  किंतु सब्सिडी की राशि में लगातार गिरावट हो रही है़  मई माह तक यह राशि केवल 40 रुपए हो जाने के कारण सामान्य ग्राहकों को सिलेंडर खरीदी करना कठिन हो गया है़  मजबूरी में शहरी क्षेत्र के नागरिकों को सिलेंडर खरीदी करना पड़ रहा है़  किंतु ग्रामीण विभाग में सिलेंडर खरीदी बजट के बाहर होने से चूल्हे जलने लगे है़. 

    पहले सरकार की ओर से सिलेंडर पर ग्राहकों को सब्सिडी काटकर ही दी जाती थी़  किंतु इसके बाद सरकार ने ग्राहकों को सिलेंडर की सब्सिडी के लिए बैंक खाते शुरू करने को कहा गया़  तब से ग्राहक गैस सिलेंडर पूर्ण कीमत देकर एजेंसी से खरीदी कर रहे है़ं  इसके बाद सब्सिडी की राशि बैंक खाता में जमा की जाति है़  पिछले एक वर्ष में सिलेंडर की कीमतों में निरंतर वृद्धि होने से 450 में मिलनेवाला सिलेंडर अब 920 रुपए हो गया है़  जिससे नागरिकों को सब्सिडी बढ़ने की आशा थी़  किंतु सब्सिडी नहीं के बराबर हो गई है. 

    नहीं मिल रही सब्सिडी

    मई 2021 में सिलेंडर खरीदी पर ग्राहकों को 40 रुपए तक सब्सिडी प्राप्त हुई़  किंतु इसके बाद ग्राहकों के खाते में सब्सिडी मिलना बंद हो गया है़  एक ओर उज्ज्वला योजना के माध्यम से सरकार ने गरीबी रेखा के नीचे जीवनव्यापन कर रहे ग्राहकों को गैस सिलेंडर का वितरण किया़  किंतु निरंतर बढ़ रहे सिलेंडर के दाम के कारण गरीबी रेखा के नीचे के ग्राहक सिलेंडर खरीदी नहीं कर पा रहे है़ं  परिणामवश ग्रामीण विभाग के अधिकतर उज्ज्वला योजना के लाभार्थी सिलेंडर नहीं उठा रहे, यह वास्तविकता है.  

    इस प्रकार कम हुई सब्सिडी

    महीना वर्ष   सब्सिडी 

    जनवरी-अप्रैल 2018      392रु

    मई-अक्टूबर    2018      345रु

    नवंबर-दिसंबर 2018       335रु

    जनवरी-अप्रैल 2019       290रु

    मई-अगस्त 2019           285रु

    सितंबर–दिसंबर 2019      300रु

    जनवरी-अप्रैल 2020        269रु

    मई से सितंबर 2020        135रु

    अक्टूबर-दिसंबर 2020     85रु

    जनवरी –मई  2021       40रु