Cotton Price

    Loading

    देवली (सं). संजय इंडस्ट्रीज जिनिग एंड प्रेसिंग में कपास खरीदी का शुभारंभ हुआ. इस समय संजय इंडस्ट्रीज के संचालक विनोद घीया और नेमचंद घीया ने वजन कांटे का पूजन किया़ वहां मौजूद कृषि उत्पन्न बाजार समिति सभापति मनोहरराव खड़से, उपसभापति संजय कामनारे ने पहले 5 किसानों का नारियल हार तथा नगद राशि देकर सत्कार किया.

    उनके साथ कृषि उत्पन्न बाजार समिति के लिए संचालक मंगेश वानखेड़े, देवआनंद भगत, नटवरलाल मोकदे, अमोल कसनारे, अयूब अली अनंतराव देशमुख आदि लोग उपस्थित थे़ इस दौरान 6711 प्रति क्विंटल का दाम कपास को दिया गया़ पहले दिन 2 हजार क्विंटल की आवक होने की संभावना बताई गई है़ कपास खरीदी के शुभारंभ पर बड़ी संख्या में व्यापारी तथा किसान मौजूद थे.

    किसानों को किया गया सम्मानित

    अशोक इंडस्ट्री में भी शुक्रवार के दिन कपास खरीदी का शुभारंभ हुआ. इस समय अशोक इंडस्ट्रीज के संचालक अशोककुमार टावरी तथा त्रिलोक टावरी ने वजन कांटे की पूजा की. वहां उपस्थित कृषि उत्पन्न बाजार समिति के संचालक अमोल कसनारे तथा नटवरलाल मोकदे ने प्रथम पांच किसानों को नारियल और हार देकर सम्मानित किया़  उसके बाद अशोक इंडस्ट्री के संचालक कपास को 6,711 रु. प्रति क्विंटल दाम दिए़  इस समय उनके साथ राजू बग्गा, राजीव कपूर, विनोद घीया, अमित सुराणा, त्रिलोक टावरी शेषराव पाटिल तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.