Fir
File - Photo

    Loading

    वर्धा. पटाखे उड़ाने के बाद कचरा उठाने की बात को लेकर हुए विवाद में दो गुट आपस में भीड़ गए़ इसमें हुई मारपीट में करीब 4 लोग जख्मी हो गए. उक्त वारदात बोरगांव मेघे के वार्ड क्रं.3 में शनिवाऱ की सुबह प्रकाश में आते ही खलबली मच गई़ पुलिस ने दोनों गुट के 10 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

    जानकारी के अनुसार बोरगांव मेघे के वार्ड क्रं.3 निवासी दो गुटों में पटाखों का कचरा उठाने को लेकर विवाद हुआ़ विवाद इसकदर बढ़ गया कि, दोनों गुट के महिला व पुरुष सदस्य आपस में भीड़ गए़ उन्होंने जमकर एक दूसरे की पिटाई कर दी़ इस वारदात से परिसर में हड़कम्प मच गया़ सूचना मिलते ही शहर पुलिस का दल घटनास्थल पर पहुंचा़ नागरिकों की मदद से विवाद हल किया गया.

    मारपीट में एक गुट के श्रध्दा सुनील दुबे (24), शिवकला दुबे तथा दूसरे गुट की मनीषा उरकुडे, मयूरी कोल्हे यह जख्मी हुई़ प्रकरण में पुलिस ने दोनों गुट के दस सदस्यों के खिलाफ सार्वजनिक ठिकान पर विवाद कर शांति भंग करने के प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया़ आरोपियों में पिंटू जगदिश शर्मा, ज्ञानेश्वर उरकुडे, बंटी कोल्हे सहित 7 महिलाओं का समावेश है़ प्रकरण में आगे की जांच शहर पुलिस कर रही है.