Sarvodaya Samaj Sammelan

Loading

वर्धा. 48वां सर्वोदय समाज सम्मेलन 14 से 16 मार्च तक सेवाग्राम में आयोजित किया गया है, जिसमें विभिन्न विषयों पर विचारमंथन किया जाने वाला है़ सम्मेलन में देशभर से गांधीवादी हिस्सा लेने की जानकारी दी गई है़ 14 मार्च को उद्घाटन सुबह 11 बजे होगा़  इस समय सर्व सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ भाई, उद्घाटक निर्वासित तिब्बत सरकार पूर्व प्रधानमंत्री रामदोंग रिनपोछे, राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय अध्यख तारा गांधी भट्टाचार्य, पूर्व मंत्री सुनील केदार, सर्वोदय समाज संयोजक सोमनाथ रोडे, सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल, सेवाग्राम आश्रम अध्यक्ष आशा बोथरा, कस्तूरबा अस्पताल सेवाग्राम के अध्यक्ष धीरु मेहता, गांधी शांति प्रतिष्ठान दिल्ली के कुमार प्रशांत, सर्व सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष डा़ सुगन बरंठ, गांधी संग्रहालय दिल्ली के संचालक अन्नामलाई, ज्येष्ठ गांधी विचारक रमेश ओझा, पवनार आश्रम के गौतम की उपस्थित रहेंगे़ दूसरा सत्र 3 से 5.30 बजे तक चलेगा, जिसमें बढ़ती आर्थिक असमानता, हिंसा और युद्ध के दौर में शांति और न्याय के समक्ष चुनौतिया विषय पर अरविंद अंजुम, डा़ अभय बंग, सचिन राव, इस्लाम हुसैन, श्रीकांत बारहाते, जयदीप हर्डीकर आदि अपने विचार रखेंगे.

विविध विभूतियों का होगा सम्मान 

15 फरवरी को सुबह 8 से 9 बजे सर्वोदय समाज एवं सर्व सेवा संघ स्थापना दिवस, 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव कार्यक्रम महादेवभाई भवन में सुबह 9.30 से 10 बजे तक चलेगा़  गांधी पुरस्कार से अन्ना जाधव, सातारा को सम्मानित किया जानेवाला है़ इस समय मदन मो़ वर्मा, चित्रा वर्मा, चंदन पाल, आशा बोथरा, डा़ सोमनाथ रोडे, अरविंद अंजुम, शेख हुसैन, गौरांग महापात्रा उपस्थित रहेंगे़  प्रथम सत्र में 10 से 11.30 बजे तक विकास के नाम पर प्रकृति का दोहन विषय पर पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, डा़ राजेंद्र सिंह, श्याम पाखरे, ड़ा सुरेश, चिन्मय मिश्रा, उत्तम परमार यह विचार व्यक्त करेंगे़  दूसरे सत्र में 11.45 से 1.30 बजे तक युवा और आज की चुनौतियां विषय पर गांधी विचारक संकेत मुनोत, अनुपम भाई, अमीत सरोदे, एड. दुर्गा प्रसाद मेहरे, सुधीर सुर्वे, मनोज ठाकरे अपने विचार रखेंगे.  

16 को व्याख्यान का आयोजन 

तीसरे सत्र में आज की समस्याएं और सभ्यता का संघर्ष विषय पर रामचंद्र राही, जावेद पाशा, रामधिरण, प्रदीप खेलुरकर, रमेश दाणे, डा़ कृष्णा प्रसाद विचार रखेंगे़  16 को प्रथम सत्र में अहिंसक समाज निर्माण के आयाम विषय पर डा़ विभा गुप्ता, मोहन हिराबाई हिरालाल, सवाई सिंह, संजय सिंह, अन्नामलाई, सदाशिवन पिल्लई, रविन्द्र रुपं विचार व्यक्त करेंगे़ 12 से 2 बजे तक समापन सत्र में सर्व सेवा संघ का लेखाजोखा चंदन पाल, आशा बोथरा, डा़ सोमनाथ रोडे, डा़ जेएम वाघमारे अपने विचार रखेंगे.