students
Representative image

    Loading

    वर्धा. जिले के सरकारी स्कूलों में स्वच्छता के साथ ही अन्य जरूरी कार्य पूर्ण करने के लिए अब कोई दिक्कत नहीं आएगी़ जिला परिषद व नगर परिषद की विशेष निधि के अंतर्गत 971 स्कूलों को देखभाल, दुरूस्ती के लिए 1 करोड़ 4 लाख 42 हजार 500 रुपयों का प्रावधान किया गया है.

    सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से सुविधाएं उपलब्ध कराने प्रति वर्ष बड़े पैमाने पर निधि खर्च किया जाता है़ वहीं विभिन्न उपकरणों के साथ ही स्कूल परिसर की सही ढंग से देखभाल नहीं होती, यह वास्तविकता है़ इससे खर्च बेकार जाकर अध्ययन करते समय विद्यार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है़ इसे ध्यान में रखकर हाल ही में देखभाल एवं दुरूस्ती अनुदान के रूप में विशेष निधि का प्रावधान किया गया है. 

    5 गुटों में अनुदान राशि का किया गया वितरण

    विद्यार्थियों की पटसंख्या पर आधारित 5 गुटों में स्कूलों को अनुदान राशि का वितरण किया गया है़ इसमें 1 से 30 विद्यार्थियों की पटसंख्या रहने पर 10 हजार रुपए, 31 से 100 विद्यार्थी पटसंख्या 25 हजार रुपए, 101 से 250 विद्यार्थी पटसंख्या 50 हजार, 251 से 1 हजार विद्यार्थी पटसंख्या रहने पर 75 हजार रुपए तथा 1 हजार से उपर पटसंख्या रहने पर 1 लाख तक अनुदान का प्रावधान किया गया है.  

    स्वच्छता पर 10 प्रश खर्च किया जाना अनिवार्य

    स्कूल को प्रदान किए गए कुल अनुदान से 10 प्रश निधि स्वच्छता संबंधित उपाय योजना पर खर्च करना अनिवार्य है़ इसमें शौचालय की स्वच्छता व देखभाल व्यवस्था, फिनाइल, ब्लीचिंग पावडर, डामर गोलियां, झाडू, कचरा पेटी आदि सामग्री खरीदी करना है़ उसके साथ ही खराब हुई भौतिक वस्तुओं की मरम्मत, स्टेशनरी, खेल सामग्री, विज्ञान प्रयोगशाला सामग्री, स्कूल का बिजली बिल, इंटरनेट, पानी की सुविधा पर खर्च करने के निर्देश दिए गए है. 

    तहसील         स्कूल संख्या            अनुदान

    वर्धा              136               17,27,500 रु

    सेलू              111                11,10,000 रु

    देवली             111               12,60,000 रु

    हिंगनघाट          137              15,27,500 रु

    समुद्रपुर           160               15,35,000 रु                

    आर्वी              151              14,62,500 रु

    आष्टी              70                8,02,500 रु

    कारंजा             41               10,17,500 रु

    ————————————

    कुल              971            1,04,42,500 रु