Flood Victims, badh pidit

  • जरूरी चीजों की हो रही आपूर्ति

Loading

वर्धा. जिले में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है़ ऐसे में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए प्रशासनिक यंत्रणा कार्यरत है़  कई बाढ़ पीड़ितों को गांव के मंदिर, स्कूल व सुरक्षित स्थान पर रखा गया है़ उन्हें भोजन सहित जरूरी चीजों की आपूर्ति की जा रही है़ बता दें कि, अतिवृष्टि के कारण हिंगनघाट तहसील के कान्होली गांव बाढ़ की चपेट में आ गया था.

यशोदा व वर्धा नदी का संगम होने से यहां बाढ़ सदृश्य स्थिति पैदा हो गई थी़ इसके अलावा अपर व लोअर वर्धा प्रकल्प का पानी छोड़े जाने के कारण नदी, नालों का जलस्तर बढ़ गया है़ गांव में बाढ़ का खतरा देखते हुए प्रशासन ने दो दिन रेस्क्यू चलाया़ बचाव दल की मदद से गांव के 108 महिला, 94 पुरुष, 18 बालक कल 220 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला़ सभी नागरिकों की नई बस्ती के ग्रामपंचायत, कापसी के मंदिर में रहने की व्यवस्था की है.

प्रशासन ने उपलब्ध कराया भोजन

प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों को भोजन की व्यवस्था की गई है़ बाढ़ की स्थिति पर व पुलिस पटेल, पटवारी, ग्रामसेवक ध्यान रखे हुए है़ जिले में अन्य कुछ गांवों में भी तटीय गांवों के नागरिकों को गांव के मंदिर, स्कूल, समाज मंदिरों में स्थानांतरित किया गया है़ उन्हें जरूरी चीजों की आपूर्ति की जा रही है. कुछ सामाजिक संगठन भी बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में जुटी है़  प्रशासन संपूर्ण स्थिति पर ध्यान रखे हुए है.