दर्शन करने भक्तों का लगता है तांता; महादेवपुरा के मां दुर्गा मित्र मंडल का 18वां वर्ष

    Loading

    वर्धा. शहर के नवरात्रोत्सव की सभी को प्रतीक्षा रहती है़  उत्सव की परंपरा विभिन्न दुर्गा पूजा उत्सव मंडलों ने संजोए रखी है़  इस वर्ष महादेवपुरा स्थित मां दुर्गा मित्र मंडल की ओर से 18 वें वर्ष मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना होगी़  इस वर्ष मंडल की ओर से कोरोना नियमों का पालन करके उत्सव सादगी से मनाया जा रहा है़  नवरात्रि के 9 दिन श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए तांता लगा रहने से सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष व्यवस्था की गई है.  

    मंडल की 2003 में की गई स्थापना

    महादेवपुरा नाग मंदिर के पास स्थित मां दुर्गा मित्र मंडल की स्थापना वर्ष 2003 में हुई थी़  तब अध्यक्ष नवनीत सावल के नेतृत्व सभी सदस्यों ने उल्लेखनीय कार्य किया़  यही कार्य अब अध्यक्ष मयूर ढोके, उपाध्यक्ष पंकज बागल के नेतृत्व मंडल की ओर से आगे ले जाया जा रहा है़  उत्सव में मंडल के सभी सदस्यों का सक्रिय सहभाग रहता है.  

    रंगारंग कार्यक्रमों का रहता था आयोजन

    मंडल की ओर से विभिन्न भजन, कीर्तन आदि धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था़  इसमें डान्स स्पर्धा, रंगोली स्पर्धा आदि विभिन्न कार्यक्रमों का समावेश था़  किंतु पिछले वर्ष कोरोना की वजह से भीड़ होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द किए है.  

    सामाजिक उपक्रमों में सहभाग

    मंडल का सामाजिक उपक्रमों में सक्रिय सहभाग रहता है़  इसमें अन्नदान, जरूरतमंदों को मदद आदि उपक्रम शामिल है़ं  साथ ही रक्तदान, पौधारोपण जैसे विभिन्न कार्यों के लिए जनजागृति मंडल की ओर से की जाती है.