शेंडे की प्रतिमा का अनावरण: ED की आड़ में हो रही राजनीति, मंत्री थोरात ने कहा

    Loading

    वर्धा. राजस्व मंत्री बालासाहब थोरात ने कहा कि वर्तमान में राज्य घटना को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है़  केंद्र सरकार ईडी जैसी संस्थाओं का दुरूपयोग करके राजनीति कर रही है़  जनता को गुमराह किया जा रहा है. धर्म की राजनीति केवल सत्ता के लिए हो रही है. महात्मा गांधी, राज्यघटना, कांग्रेस के विचार हमारे डीएनए में है़ं  इसे जागृत करने की आवश्यकता है़  यही सही मायनो में जननेता प्रमोद शेंडे को असली श्रद्धांजलि होगी़  विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री जननेता प्रमोद शेंडे की पूर्णाकृति प्रतिमा का शुक्रवार को इंदिरा सहकारी धागा मिल परिसर में अनावरण किया गया.

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने की़  इस प्रसंग पर पालकमंत्री सुनील केदार, महिला व बालकल्याण मंत्री यशोमती ठाकुर, विधायक रणजीत कांबले, विधायक अभिजीत वंजारी, पूर्व विधायक सुरेश देशमुख, अमर काले, पूर्व राज्यमंत्री अशोक शिंदे, अनीस अहमद, कांग्रेस महासचिव रामप्रकाश ओझा, पूर्व विधायक राजू तिमांडे, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज चांदूरकर, वर्षा प्रमोद शेंडे, शोभा पोटदुखे, धागा मिल के अध्यक्ष शेखर शेंडे, रवि शेंडे, पूर्व नगराध्यक्ष आकाश शेंडे प्रमुखता से उपस्थित थे. 

    जिले में कांग्रेस के पुराने दिन लाने करने होंगे प्रयास 

    मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पुराने दिन जिले में लाने के लिए अथक प्रयास करने होंगे़  उन्होंने प्रमोद शेंडे के कामकाज की कार्यप्रणाली का उल्लेख किया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि प्रमोद शेंडे यह पितातुल्य थे़  वे हमेशा विदर्भ की भूमिका रखते थे़  समय आने पर कड़े शब्दों में निर्देश देते थे़ वर्तमान में सोयाबीन, कपास उत्पादक किसानों की हालत खराब है़  उनकी समस्या मंत्रिमंडल की बैठक में रखनी जरूरी है. जिले में कांग्रेस की ताकत बढ़ाये़  आगामी सांसद व चार विधायक कांग्रेस के होने चाहिए.

    इस प्रसंग पर मंत्री ठाकुर, पालकमंत्री केदार, रणजीत कांबले, अमर काले व प्रा. सुरेश देशमुख ने  विचार व्यक्त किए़  सर्वप्रथम जिला कृषि व्यवसायी संघ की सूचना पुस्तिका का अतिथियों के हाथों अनावरण किया गया़  संचालन प्रा. सचिन सावरकर एवं प्रास्ताविक शेखर शेंडे ने रखा़  प्रवीण हिवरे ने प्रमोद शेंडे के जीवन पर जानकारी दी.