सद्भावना रैली का किया स्वागत, भारत-बांगलादेश के हुई रवाना

    Loading

    समुद्रपुर (सं). भारत-बांगलादेश सद्भावना साइकिल यात्रा सोमवार को महामार्ग से जाम में पहुंची़ इस दौरान यात्रा में शामिल सभी लोगों का राष्ट्रीय महामार्ग क्रं. 7 पर स्थित जाम पुलिस चौकी की ओर से स्वागत किया गया़ साथ ही उन्हें आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दी गई.

    उक्त साइकिल रैली अहमदनगर से बांग्लादेश तक करीब 75 दिन व 3 हजार किमी का सफर तय करेंगी़ सफर के दौरान महामार्ग पर होने वाली दुर्घटना टालने के लिए उन्हें जाम पुलिस ने मार्गदर्शन किया.

    पश्चात सभी का पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया़ इसके बाद उन्हें चाय, बिस्कुट व पानी दिया गया़ यह रैली 2 अक्टूबर से 16 दिसंबर 2021 तक सफर करेगी़ दिल जोड़ो भारत जोड़ो यह मुख्य संदेश लेकर रैली निकली है़ इस प्रसंग पर एपीआई संतोष सपाटे, पुलिस उपनिरिक्षक सुधाकर कुमरे, पुलिसकर्मी नरेंद्र दिघडे, गौरव खरवडे, किशोर येडणे, विनोद ताटे, निखिल वाडकर, दीपक जाधव आदि की उपस्थिति थी.