Army, Rescue Operation, Flood

    Loading

    वाशिम. मानसून पूर्व तैयारी करके जिले के नदियों को बाढ़ आयी तो गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थलांतर करके और बाढ़ में फंसे लोगो की जान बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु मदद व सहयोग के लिए औरंगाबाद का आर्मी कैम्प सज्ज रहने की जानकारी मेजर डी. एस. पाटिल और सुभेदार महेंद्र सिंह ने वाशिम में जिलाधिकारी षण्मुगराजन और निवासी उप जिलाधिकारी शैलेश हिंगे से भेंट लेकर दी है.

    इस अवसर पर जिला आपदा व्यवस्थापन अधिकारी शाहु भगत व जलसंपदा विभाग उप अभियंता पिदडी उपस्थित थे़  वाशिम दौऱे पर आए आर्मी के मेजर पाटिल और महेंद्र सिंह ने समीपी एकबुर्जी प्रकल्प को भेंट दी. जिले के नदियों की जलस्तर, जिले के प्रकल्प के जलस्तर व उसी प्रकार से जिले के कौनसे गांवों में नदी के बाढ़ से संपर्क टूट सकता है,

    इस की जानकारी अवगत की़  जिले के रिसोड तहसील के पेनबोरी, चिचंबापेन, बालखेड, वाशिम तहसील के उकलीपेन इन गांवों को पैनगंगा नदी के बाढ़ का खतरा निर्माण हो सकता है. इसी प्रकार से जिले में कही पर भी बाढ़ स्थिति निर्माण हुई तो ऐसे समय औरंगाबाद आर्मी के खोज व बचाव पथक को आमंत्रित किया जाता है. 

    जिले में सन 2006 में बड़े प्रमाण में बाढ़ स्थिति निर्माण हुई थी़  इस के बाद गंभीर बाढ़ स्थिति निर्माण नहीं हुई़  पेनबोरी, चिचांबापेन व बालखेडा में से बहने वाली नदी पर पुल निर्माण किया हुआ है़ जिससे अब बड़े प्रमाण में बारिश हुई तो इस पुल पर से पानी बहता है़  ऐसी जानकारी भगत ने आर्मी के मेजर पाटिल को दी़