जिले के महिला पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों  के साथ

वाशिम. जिला पुलिस अधीक्षक वसंत परदेशी ने वाशिम जिला पुलिस अधीक्षक का पदभार संभालने के बाद उनके व्दारा अनेक लोककल्याणकारी उपक्रम चलाएं जा रहे है़ं इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को

Loading

वाशिम. जिला पुलिस अधीक्षक वसंत परदेशी ने वाशिम जिला पुलिस अधीक्षक का पदभार संभालने के बाद उनके व्दारा अनेक लोककल्याणकारी उपक्रम चलाएं जा रहे है़ं इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मर्दानी 2 फिल्म दिखाई गई. इसके अलावा 27 दिसंबर को जिला पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी महिला पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की सेरोमोनियल परेड आयोजित कर इस परेड के लिए स्वयं उपस्थित रहे़ इस अवसर पर अतिरक्ति जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार चव्हान, सहायक पुलिस अधीक्षक डा़ पवन बन्सोड, पुलिस उप अधीक्षक मृदुला लाड, पुलिस निरीक्षक शिवा ठाकरे, श्रीराम घुगे, संजय क्षिरसागर आदि उपस्थित थे़

इमानदारी से निभाएं कर्तव्य
परेड के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने जिले से आए महिला पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ने अपना कर्तव्य निभाते समय कोई भी कारण न बताते हुए अपने कर्तव्य को ईमानदारी के साथ निभाना चाहिए़ कैप्शनर्‍ वाशिम. कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व अन्य.