aap pimpri
File Photo

    Loading

    • स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनाव

    वाशिम. आगामी विधानसभा 2024 के चुनाव का अभ्यास करके देखे जा रहे आगामी काल में आनेवाले स्थानीय स्वराज्य चुनाव मैदान में आम आदमी पार्टी स्वयं के बल पर चुनाव मैदान में उतरने की जानकारी आप के प्रदेश प्रभारी दीपक सिंघला ने दी है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संमेलन  निमित्त वे वाशिम में आए थे. उस समय आयोजित पत्र परिषद में बोल रहे थे़ 

    इस अवसर पर अधिक जानकारी देते हुए सिंगला ने कहा कि, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाद  पंजाब राज्य में स्वयं के बलपर सत्ता हासिल की है़  तो गोवा राज्य में इस समय आम आदमी पार्टी के राज्य संयोजक रंगाजी राचूरे, विधानसभा चुनाव पार्टी के दो विधायक चुनकर आए है़  इस चुनाव के बाद देशभर में भ्रष्टाचारमुक्त राजनीतिक पार्टी करके आप यही एकमात्र पार्टी रहने की जनभावना जोर पकड़ रही है़  राज्य के नागरिकों के सामने आप एक सक्षम पर्याय करके सामने आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह 

    भर गया है़  परिणाम तहा राष्ट्रीय पक्ष में प्रवेश किया़  नेता अरविंद केजरीवाल के नेतृत्त्व पर विश्वास रखते हुए अनेक प्रस्थापित पार्टी के नेता, कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में प्रवेश कर रहे है़  इस विजय के बाद महाराष्ट्र के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं का विश्वास बढ़ गया है. इसलिए अब आगामी 2024 के विधानसभा चुनाव का अभ्यास करके देखे जा रहे राज्य के स्थानीय स्वराज्य संस्था के चुनाव स्वयं के बल पर लड़ाने का उन्होंने स्पष्ट किया. 

    इस दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संमेलन में मान्यवरों की उपस्थिति में जिले के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने पक्ष में प्रवेश लिया. इस अवसर पर संगठन मंत्री विजय कुंभारे, प्रदेश सचिव धनंजय शिंदे, विदर्भ संयोजक देवेंद्र वानखेडे, वाशिम जिला संयोजक एड. मोरे, राम पाटिल डोरले आदि उपस्थित थे.