
वाशिम. जिला परिषद व पंचायत समिति के उप चुनाव के संदर्भ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की जायजा बैठक रविवार 27 जून को दोपहर 3 बजे स्थानीय स्वागत लॉन सभागृह में आयोजित की गई है. इस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आहवान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत ठाकरे ने किया है़.
जिप व पंस़ उप चुनाव के संदर्भ में चर्चा करना, पक्ष के संगठनात्मक निर्मिति की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संपर्कमंत्री डा़ राजेंद्र शिंगणे व पक्षनिरीक्षक डा़ संजय रोडगे कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करेंगे़ इसलिए इस बैठक में राकां के सभी सेल के अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिप व पंस सदस्य, सभापति, पदाधिकारी, कार्यकारणी सदस्य और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहने का आहवान चंद्रकांत ठाकरे ने किया है़