Nashik Water Crisis
File Photo

Loading

मुंबई: देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी (severe heat) पड़ रही है। महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी तापमान बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से यहां भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन में तेज धूप और रात में उमस से लोग बेहाल हैं। अब लोगों को मानसून आने का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन महाराष्ट्र में सिर्फ गर्मी का ही संकट नहीं है। गर्मी से राहत पाने के लिए एक मात्र साधन पानी का भी भीषण संकट है। अब एक बार फिर महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पानी की समस्या आ गई है।  नासिक के एक गांव में पानी का संकट ऐसा है कि महिलाएं इस तपती धूप में पानी लाने के लिए मजबूर हैं।  

महाराष्ट्र के नासिक (Nasik)  में पेठ के एक गांव में पानी की कमी के कारण तेज गर्मी के बीच महिलाएं पानी भरने के लिए कुएं में उतरती हैं। नासिक में हर साल की तरह इस बार भी गर्मी के दिनों में लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। काफी जद्दोजहद के बाद उन्हें मात्र थोड़ा सा पानी मिल पाता है। ठीक से पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। पानी के अन्य जरूरतों की तो दूर की बात है।

इस समय नासिक के अलग-अलग इलाकों में इन दिनों जल संकट गहराया हुआ है। लोगों को पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। स्थानीय लोग सरकार से पानी की सुविधा मुहैया करवाने की मांग कर रहे हैं। पीने का पानी लोगों को काफी मुश्किलों से मिल पा रहा है। बोरधापाड़ा गांव के जनजातीय लोग, जो आजादी के इतने सालों बाद भी पीने की पानी के लिए 2 किमी पैदल चलने को मजबूर हैं।

महाराष्ट्र के राज्य मंत्री दादाजी भुसे ने कहा कि राज्य के कई गांवों में जल जीवन मिशन के तहत पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा, प्रभावित गांवों को पास के बांध से पीने के पानी की आपूर्ति की जा रही है।